February 16, 2026 5:59 pm
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब
मनोरंजन

बिग बॉस फेम प्रियंका ने की दूसरी शादी, जानें क्या करते हैं पति वाशी साची?

मशहूर टीवी होस्ट और बिग बॉस तमिल सीजन 5 फेम प्रियंका देशपांडे ने दूसरी बार शादी कर ली है. प्रियंका अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने 16 अप्रैल को डीजे वाशी साची के साथ सात-फेरे लिए. अब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. हर कोई प्रियंका के दूसरे पति के बारे में जानना चाहता है. सभी जानना चाहते हैं कि वो करते क्या हैं और कौन हैं.

प्रियंका देशपांडे के दूसरे पति वाशी साची एक पॉपुलर डीजे और बिजनेसमैन हैं. वह क्लिक 187 नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं और पार्टी और मनोरंजन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. पिछले कुछ सालों में, उन्होंने कई टॉप क्लबों, डिस्कोथेक और प्राइवेट इवेंट्स में प्रदर्शन किया है, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल शादियां भी शामिल हैं. लाइव मिंट के अनुसार, वाशी और प्रियंका देशपांडे की पहली मुलाकात उनके एक इवेंट के दौरान हुई थी.

कहां हुई प्रियंका और वाशी की मुलाकात?

उस इवेंट को प्रियंका होस्ट कर रही थीं. वहीं से दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों धीरे-धीरे करीब आ गए. जैसे-जैसे वक्त गुजरने लगा दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया. आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते अगले लेवल पर ले जाने का फैसला करते हुए शादी करने का फैसला किया. दोनों को फैन्स और यूजर्स लगातार बधाई देते हुए नजर आ रहे है.

क्यों टूटी प्रियंका देशपांडे की पहली शादी?

प्रियंका देशपांडे की पहली शादी की बात करें तो उन्होंने पहले प्रवीण कुमार से शादी की थी. दोनों ने 2016 में शादी की थी. प्रियंका ने कभी अपनी पहली शादी के टूटने की वजह नहीं बताई. साल 2022 में प्रियंका और प्रवीण के रिश्ते के टूटने की खबरें सामने आने लगी थीं. लेकिन वो इन खबरों को महज अफवाह बताती हुई नजर आई थीं. दोनों ने एख साथ दिखना बंद कर दिया था और एक-दूसरे के साथ शेयर किए सोशल मीडिया पोस्ट भी डिलीट कर दिए थे. हालांकि प्रियंका ने दूसरी शादी कर ली है और वो खुश हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button