April 3, 2026 9:54 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
मध्यप्रदेश

पति-पत्नी कर रहे थे अफीम की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा,पूछताछ में हुए कई खुलासे

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के गांव मालाहेडा निवासी एक दंपत्ति को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में चित्तोडगढ जिले की साडास थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 1 किलो 551 ग्राम अफीम जब्त की है। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। चित्तोडगढ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व धरपकड के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी साडास आजाद पटेल, कैलाशचन्द्र, बाबुलाल, लक्ष्मण, मुकेश, रामलाल, महेश द्वारा साडास थाना सर्कल के जागण माताजी के मन्दिर के पास जवासिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी।

इसी दौरान जवासिया की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेज गति से आई, जिस पर एक महिला व एक पुरूष सवार थे। जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया व संदिग्ध होने पर उनके पास से एक बैग की तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक की थैली नजर आई जिसमें 1 किलो 551 ग्राम अवैध अफीम पाई गई।

अवैध अफीम व मोटरसाईकिल को जब्त कर आरोपी पति-पत्नी एमपी के नीमच जिले के मनासा थानांतर्गत मालाहेड़ा निवासी 52 वर्षीय भूरा पुत्र गोरा बंजारा व 50 वर्षीय प्रेमबाई पत्नी भूरा बंजारा को गिरफतार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना साडास पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button