February 24, 2026 8:57 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में ABVP का ऑफिस तैयार, वास्तु पूजा संपन्न, सम्मानित किए गए वर्कर्स

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) देश के अहम छात्र संगठनों में से एक संगठन है. विद्यार्थी परिषद शुरू से ही छात्रों से जुड़ी समस्याओं और उनके हितों की बात करता है. राजधानी दिल्ली में विद्यार्थी परिषद का नया ऑफिस बनकर तैयार हो गया है. इस ऑफिस में आज गुरुवार को वास्तु पूजा कराई गई. साथ ही परिषद से जुड़े पूर्व और वर्तमान कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया.

दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनिर्मित ऑफिस का आज वास्तु पूजा कराया गया. पूजन के पश्चात परिषद से जुड़े सभी पूर्व और वर्तमान कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया. इसके अलावा परिषद के नए ऑफिस के निर्माण में लगे वर्कर्स को भोजन और वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उनका आभार जताया गया. इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

RSS से जुड़ा छात्र संगठन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को की गई थी. यह परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा छात्र संगठन है, जो भारत में यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में छात्रों के बीच राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ावा देता है. विद्यार्थी परिषद का मकसद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण, शिक्षा सुधार, और छात्र हितों की रक्षा करना है. “ज्ञान, शील और एकता” इस छात्र संगठन का मुख्य वाक्य है.

यशवंतराव संगठन के अहम वास्तुकार

संघ से जुड़ी ABVP की स्थापना साल 1948 में बलराज मधोक के नेतृत्व में हुई थी, और इसे 1949 में औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड कराया गया. इसका शुरुआती लक्ष्य यूनिवर्सिटी कैंपस में कम्युनिस्ट असर का मुकाबला करना था. यशवंतराव केलकर को संगठन का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है. ओम प्रकाश बहल परिषद के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button