June 9, 2025 11:10 am
ब्रेकिंग
मथुरा-काशी और संविधान में बदलाव… वकील विष्णु शंकर जैन ने सामने रख दीं डिमांड, ये है पूरी लिस्ट एक फोन कॉल से कैसे खुला राजा रघुवंशी की हत्या का राज? पत्नी सोनम ने हनीमून पर 2186 KM दूर से बुलवाए ... बेटी बेकसूर, खुद किया फोन, झूठ बोल रही पुलिस… राजा मर्डर केस में सोनम की गिरफ्तारी पर क्या बोले पिता... 4 दिन दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, UP के इन जिलों में लू का अलर्ट, बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौस... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत कौन हैं मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद जल उठा मणिपुर जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल तमिलनाडु के लोग DMK सरकार के भ्रष्टाचार से हैं तंग… अमित शाह का स्टालिन सरकार पर हमला केंद्र का शासन होने के बावजूद मणिपुर में क्यों बहाल नहीं हो रही शांति? प्रियंका गांधी का बड़ा हमला मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या की NIA करेगी जांच, MHA ने जारी किया आदेश
उत्तरप्रदेश

लड़का-लड़की थे राजी, घर वालों को भी नहीं था कोई ऐतराज… फिर भी शादी में फंस गया पेंच, निकालना पड़ा ये जुगाड़

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लड़का और लड़की को लेकर बवाल मच गया, जहां लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आधी रात को उसके कमरे में घुस गया. लड़की के कमरे में घुसते हुए लड़के को गांव के किसी व्यक्ति ने देख लिया. इसके बाद उसने पूरे गांव में लड़का-लड़की की बात फैला दी, जहां पूरा गांव लड़की के घर के बाहर इकट्ठा हो गया. फिर दोनों को लड़की के कमरे से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.

जब लड़की के घरवाले और गांव वाले उसके कमरे में पहुंचे तो कमरे में पहले सिर्फ लड़का मिला, जब उसे पुलिस के हवाले करने की बात कही गई तो लड़की भी सामने आ गई और लड़के के पक्ष में आ गई. लड़के ने कहा कि लड़का उसकी मर्जी से उसके कमरे में आता है. लड़की ने साफतौर पर कहा कि वह लड़के के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होने देगी. इसके बाद सभी ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया.

लड़का नाबालिग निकला

इसके बाद लड़के और लड़की की शादी कराने के लिए सिंदूर मंगाया गया और लड़के से लड़की की मांग भरवाई गई, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि लड़का नाबालिग है. ऐसे में लड़के वाले शादी से मुकर न जाएं. इसलिए वह रात में ही लिखा पढ़ी कराने के लिए थाने पहुंच गए, जहां हेड कांस्टेबल ने लड़की और उसके परिवार वालों को थाने से भगा दिया और फिर लड़के को थाने में ही बैठा लिया. फिर लड़की वाले फिर से थाने पहुंचे. इसके बाद लड़के पक्ष ने लड़की को अपनी बहू स्वीकार कर लिया.

लड़का-लड़की की शादी करा दी गई

लड़का नाबालिग था.इसलिए दोनों की कानूनन शादी नहीं हो सकती थी. इसलिए दोनों पक्षों ने फैसला किया कि दोनों की मंदिर में शादी कराई दी जाए. थाने से निकलने के बाद दोनों की शादी करा दी और लड़का लड़की को अपने साथ अपने घर ले गया. लड़की की उम्र 23 साल तो वहीं लड़के की उम्र 16 साल है. इसलिए थाने में लड़का और लड़की पक्ष के बीच शादी की बात किए बिना ही समझौता करा दिया गया था, जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों के परिवार वालों ने लड़का-लड़की की मंदिर में शादी करा दी.

लड़का-लड़की की शादी करा दी गई

लड़का नाबालिग था.इसलिए दोनों की कानूनन शादी नहीं हो सकती थी. इसलिए दोनों पक्षों ने फैसला किया कि दोनों की मंदिर में शादी कराई दी जाए. थाने से निकलने के बाद दोनों की शादी करा दी और लड़का लड़की को अपने साथ अपने घर ले गया. लड़की की उम्र 23 साल तो वहीं लड़के की उम्र 16 साल है. इसलिए थाने में लड़का और लड़की पक्ष के बीच शादी की बात किए बिना ही समझौता करा दिया गया था, जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों के परिवार वालों ने लड़का-लड़की की मंदिर में शादी करा दी.

Related Articles

Back to top button