Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत

गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक

चिलचिलाती गर्मी के बीच कोल्ड ड्रिंक और शुगर वाली ड्रिंक पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. कई रिसर्च कहते हैं कि इस तरह के ड्रिंक्स पीने से बचें क्योंकि इस कारण पाचन, बैड कोलेस्ट्रॉल और त्वचा की चमक पर भी बुरा असर पड़ सकता है. अगर आपको ठंडे-ठंडे ड्रिंक पीना है तो आप घर पर ही डिटॉक्स ड्रिंक बनाएं. जोकि आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होगा.

डिटॉक्स ड्रिंक पीने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे-पुदीने, दालचीनी, अदरक, पुदीने के पत्ते, फल लें. इस डिटॉक्स ड्रिंक में जितने भी चीजों को शामिल किया गया है वह सेहत के लिए अच्छा है. यह सभी चीजें ऐसी हैं जिसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है.

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए इस तरीके से बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक

पुदीना और खीरा से बना डिटॉक्स ड्रिंक

गर्मियों में खुद को ज्यादा देर तक हाइड्रेटेड और फ्रेश रखने के लिए पुदीने और खीरे से बनाएं ये डिटॉक्स ड्रिंक. इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी लें और उसमें कुछ पुदीने के पत्तियों को डाल दें. साथ ही साथ इसमें कुछ खीरा के सलाइस काटकर डालें. इन सब के अलावा इसमें काला नमक, नींबू और थोड़ा शहद मिलाएं. पुदीना और खीरा वाले पानी को आप नैचुरल तरीके से डिटॉक्स कर सकते हैं. इस वाटर को पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

सेब का सिरका और दालचीनी

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप सेब का सिरका में दालचीनी पाउडर मिलाकर एक हेल्दी ड्रिंक बना लें. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल तत्व शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने की कोशिश करते हैं. यह ड्रिंक्स बनाने के लिए बस आपको एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक स्पून सेब का सिरका डालें और फिर एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं और रोजाना खाली पेट पिएं.

नारियल पानी और पुदीना

नारियल पानी में पुदीने से भी आप डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको आपको कुछ पुदीने के पत्ते लेने हैं और उसे नारियल पानी में कुछ देर डालकर रख देना है. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप उसमें नींबू के रस भी डाल सकते हैं. फिर इसे पी लेना है. यह ड्रिंक आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है. साथ ही साथ यह बॉडी को काफी देर तक हाइड्रेटेड रखता है. नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट बॉडी को एक्टिव रखने के साथ-साथ एनर्जेटिक रखता है. ताकि आपके शरीर में जमा गंदगी अंदर से साफ हो जाए. इसलिए इस गर्मी ऊपर दिए गए डिटॉक्स ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.