February 12, 2026 11:30 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
खेल

गरीबों की मसीहा है मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड, मिली जब ये खुशी जमकर की पिज्जा पार्टी

IPL 2025 में 17 अप्रैल की शाम मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. मुंबई इंडियंस की इस जीत के हीरो विल जैक्स बने, जिन्होंने मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंद से 14 रन पर SRH के 2 विकेट गिराए तो बल्ले से 26 गेंदों पर 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. वानखेड़े मैदान पर तो विल जैक्स सिर्फ अपनी टीम मुंबई इंडियंस के मसीहा बने. लेकिन, उनकी गर्लफ्रेंड एना ब्रमवेल गरीबों की मसीहा हैं.

14 की उम्र से चली आ रही दोस्ती, प्यार में बदल गई

विल जैक्स के साथ एना ब्रमवेल की दोस्ती तब से है, जब वो सिर्फ 14 साल की थी. लेकिन, वो दोस्ती अब प्यार में बदल चुकी है. इन दोनों ही बातों का प्रमाण एना ब्रमवेल के इंस्टाग्राम अकाउंट से साफ-साफ चलता है.

गरीबों की मसीहा विल जैक्स की गर्लफ्रेंड

एना ब्रमवेल ने ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल साइंस में पढ़ाई पूरी की है. लेकिन, इस डिग्री को हासिल करने के अलावा वो एक फिलांथ्रोपिस्ट भी हैं. फिलांथ्रोपिस्ट उसे कहते हैं, जो गरीबों की हर तरह से मदद करता है और विल जैक्स की गर्लफ्रेंड का उसमें जवाब नहीं. वो कई NGO के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो फिलीपींस में गरीब बच्चों की पढ़ाई -लिखाई में मदद करती हैं.

ये खुशी मिली तो की पिज्जा पार्टी

एना ब्रमवेल अपने बॉयफ्रेंड विल जैक्स की हर खुशी में शामिल दिखती हैं. पिछले साल ही दोनों ने अपना नया घर लिया, जिसका जश्न दोनों ने पिज्जा पार्टी कर मनाया. उसके बाद नए घर में ही दोनों ने अपना पहला क्रिसमस भी साथ में सेलिब्रेट किया था.

दिख जाती हैं विल जैक्स को सपोर्ट करते

एना ब्रमवेल को आईपीएल मैचों के दौरान विल जैक्स को सपोर्ट करते भी देखा गया है. पिछले सीजन जब विल जैक्स RCB में थे, तब तो एना ब्रमवेल ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. IPL 2025 अभी अपने आधे सफर में है. उम्मीद है इस सीजन में भी आगे एना ब्रमवेल अपनी अदाओं से कैमरे का ध्यान अपनी ओर खींचती दिखेंगी. क्योंकि, खूबसूरती में तो किसी बॉलीवुड की हीरोइन से कम हैं नहीं.

Related Articles

Back to top button