February 23, 2026 7:12 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

गर्मियों की छुट्टियों का हो गया ऐलान, जानिए कब खुलेंगे स्कूल

रायसेन: रायसेन जिला शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर है। वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, छात्र-छात्राओं के लिए जहां डेढ़ महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं शिक्षकों के लिए ग्रीष्म अवकाश एक महीने का ही रहेगा। कैंलेंडर के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक कुल 31 दिन की छुट्टियां मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा। इस तरह बच्चे 46 दिन गर्मी की छुट्टियों का मजा ले सकेंगे।

जिला शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए जारी किया अवकाश का कैलेंडर

डीईओ डीडी रजक ने बताया कि नए शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सालाना कैलेंडर जारी किया है। जिसमें पूरे सत्र के दौरान विभिन्न अवसरों पर अवकाश के साथ ग्रीष्म कालीन अवकाश शामिल किए हैं। कैलेंडर के अनुसार, बच्चों को सत्र में 60 दिन छुट्टियां मिलेंगी, लेकिन शिक्षकों को कुछ कम दिन मिलेंगे। बच्चों के लिए मौसम के चलते भी कई बार आकस्मिक अवकाश मिल जाते हैं। कभी अधिक ठंड के कारण तो कभी अधिक बारिश के कारण भी स्थानीय प्रशासन अवकाश घोषित करता है।

Related Articles

Back to top button