रायपुर में ओडिशा के युवक का मर्डर, बोरी के अंदर मिली लाश

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की लाश बोरी के अंदर से मिली है. यह युवक 23 साल था. डेड बॉडी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से बरामद हुई है. पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि युवक का नाम रामामाड़े है. वह पेशे से ड्राइवर था. रायपुर के पास रावाभाटा में आर आर इस्पात में काम करता था.
मर्डर की जांच में जुटी पुलिस: युवक की हत्या किस कारण से हुई. हत्यारा कौन है. इस सब बात की जानकारी में पुलिस जुट गई है. रायपुर पुलिस की और कैसे हुई इस बात का सुराग पुलिस को अब तक नहीं लग पाया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रायपुर पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आगे की जांच कर रही है.
रावाभाटा में तालाब के पास मिली थी लाश: खमतराई थाने के सब इंस्पेक्टर फागूलाल भोई ने ईटीवी भारत को बताया कि हमें सोमवार सुबह 6 बजे लाश मिलने की सूचना मिली. हमें बताया गगया कि रावाभाटा वार्ड नंबर 9 के पास स्थित तालाब के किनारे बोरी में एक लाश लावारिस हालत में पड़ी हुई है.
सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची. इसके बाद बोरी को खोलने से पता चला कि मृतक आरआर इस्पात में ड्राइवर का काम करता है, जो की रावाभाटा में ही रहता था. मृतक रामामाड़े मूल रूप से ओडिशा के मलकानगिरी जिले का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक डेडबॉडी एक दिन पुरानी बताई जा रही है. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है- फागूलाल भोई, सब इंस्पेक्टर, खमतराई थाना
मृतक के सिर पर हमले के निशान: लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर रायपुर पुलिस के एडिशनल एसपी लखन पटले भी मौके पर पहुंचे. जांच में पता चला है कि युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया. धारदार हथियार के साथ हमले में ठोस चीज का भी इस्तेमाल किया गया. उसके बाद डेडबॉडी को बोरी में भरकर तालाब के पास फेंक दिया गया.
मर्डर की वजह तलाश रही पुलिस: रायपुर पुलिस को इस केस में मर्डर की वजह का पता नहीं चल पाया है. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है.





