August 3, 2025 2:58 pm
ब्रेकिंग
सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं... 6 बार विधायक-रबड़ी कैबिनेट में मंत्री भी रहे… कौन हैं कांग्रेस के अशोक राम, जो JDU में हो रहे शामिल मेरे नसीब में मेरी बेटी नहीं… पुरी में जलाई गई लड़की की मौत पर छलक उठा पिता का दर्द
छत्तीसगढ़

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शामिल हुए सीएम साय, रणजीता स्टेडियम में किया योगाभ्यास

जशपुर। देशभर में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया है। सभी मंत्री, विधायक अपने अपने क्षेत्रों में योगाभ्यास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएम साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

बता दें कि, सीएम साय सुबह 7 बजे रणजीता स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। सीएम आज दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। योग दिवस के खास मौके पर आज जशपुर वासियों को कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। सीएम कुनकुरी के नव निर्मित सद्भभावना भवन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वन विभाग के चरण पादुका वितरण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का एक समग्र माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button