April 25, 2025 1:07 am
ब्रेकिंग
लू के लक्षण एवं बचाव के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी नगरपालिका परिषद की पीआईसी बैठक में 02 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी - पहलगाम में आतंकवादी हमले में मृतक पर्यटकों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि | नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा सरगुजा रेंज का पदभार ग्रहण किया गया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” एवं अन्य विशेष अभियान के तहत किए... बागबहार ग्राम सभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मामला बागबहार ग्राम सभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मामला पति - पत्नी का झगड़ा छुड़ाने गये बड़े भाई की छोटे भाई ने कर दी हत्या स्थाई शिक्षा समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न, शिक्षा, पेयजल सहित अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा...दैनिक समाचा... पहलगाम हमले से बैकफुट पर मुस्लिम संगठन, क्या कमजोर पड़ जाएगा वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन?
पंजाब

पंजाब के 18 और 19 तारीख को लेकर जारी हुआ Alert, घर से निकलने से पहले पढ़ें…

जालंधर: गत रात आंधी आने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, जिससे गर्म का प्रकोप कुछ दिनों के लिए आगे पड़ता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसी क्रम में मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा 2 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 18 व 19 अप्रैल को यैलो अलर्ट रहेगा व इस दौरान आंधी चलने की संभावना बताई गई है। वहीं, राज्य के 13 जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ और नवांशहर में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गत रात आंधी के बाद बारिश का मौसम बना था लेकिन राज्य के कई जिलों में बारिश ने जोर नहीं दिखाया, लेकिन इसके बावजूद ठंडी हवाओं से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आया। मौसम में हलका सा बदलाव जनता के लिए राहत वाला साबित हुआ है। पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए रहे और इसी के चलते सूर्य व बादलों की आंखमिचौली देखने को मिली। हवाओं की गति भी मध्यम से तेज रही जिससे गर्मी का अहसास कम हुआ। वहीं, पहाड़ों में बदल रहे मौसम असर पंजाब के मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। जानकारों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हुए हिमपात का सीधा असर पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है व इसी के चलते तापमान में गिरावट हुई है। महानगर जालंधर की बात की जाए तो तामपान में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है जबकि न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री तक कम हुआ है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश भी हो सकती है।

अभी भी खड़ी हैं फसलें, हो सकता है नुक्सान
गत रात आंधी के चलते फसलों को भी नुक्सान पहुंचा। बैसाखी भले ही निकल चुकी है, लेकिन पंजाब के कई हिस्सों में फसलों की कटाई होना अभी बाकि है, ऐसे में यदि आने वाले दिनों में आंधी आती है तो खड़ी फसलों को नुक्सान हो सकता है। बताया जा रहा है कि विभिन्न स्थानों पर कुछ कारणों के चलते फसलों की कटाई नहीं हो पाई है, इस काम को अभी कुछ दिनों यां सप्ताह भर से अधिक का समय भी लग सकता है। जानकारों का कहना है कि किसानों द्वारा कटाई करवाने के प्रति तेजी दिखाई जानी चाहिए ताकि खड़ी फसलों को होने वाले नुक्सान से बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button