February 22, 2026 7:05 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
पंजाब

मां-बाप को बुला पहले पत्नी ने पीटा पति और फिर…, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना: मॉडल टाऊन इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने मां-बाप को बुला कर पति की पिटाई की। इसके बाद जब घर से जाने के लिए पति ने अपनी पत्नी को रोका तो उसने जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार से कार चला कर उसे कुचलने की कोशिश की। शिकायत मिलने पर जांच के बाद थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मॉडल टाऊन के रहने वाले अकुंर बहल के बयान पर राजगुरू नगर के रहने वाले सलोनी, उसके पिता प्रदीप कुमार व माता सीमा रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में अकुंर बहल ने बताया कि उसकी छोटी बेटी का जन्मदिन था और इस मौके पर उसकी पत्नी ने विडियो बनानी शुरू कर दी। जब उसे मना किया गया तो उसकी पत्नी ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और अपने मां-बाप को बुला लिया। जब वह मौके पर आए तो उन्होंने भी गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी रूम से निकल कर जाने लगी तो उसने धक्का मार कर उसे पीछे कर दिया और कार में जाकर बैठ गई। जब वह उसे रोकने के लिए उसके पीछे गया तो उसकी पत्नी ने इतनी देर में कार स्टार्ट कर ली और उसे जान से मारने की नीयत से तेजरफ्तार से कार चलाते हुए कार की टक्कर मार दी और गाड़ी भगा कर ले गई। उसने बड़ी मुश्किल से अपना बचाव किया। सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button