February 23, 2026 10:45 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

किडनैप कर सुनसान जगह ले गए, मुंह बंद कर कपड़े फाड़े… फिर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

झारखंड के गुमला से नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शादी समारोह में शामिल होने आई लड़की को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई. आरोपियों ने लड़की के कपड़े फाड़ दिए. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. गैंगरेप की वारदात से गांव वालों में गुस्सा है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक, 14 अप्रैल की रात गुमला जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी कुछ सहेलियों के साथ गांव के ही एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी. प्रोग्राम में नाच गान हुआ. इसी दौरान पीड़ित लड़की को शौच लगी. वह अपनी दो सहेलियों के साथ गांव के पास तालाब की ओर शौच करने के लिए गई थी. तालाब के समीप पहुंचने के बाद उसकी दोनों सहेलियां वहीं रुक गईं.

अगवा कर ले गए सुनसान जगह, किया गैंगरेप

आरोप है कि इसी दरमियान चार की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने पीड़िता को कब्जे में ले लिया. आरोपी उसके मुंह को कपड़े से बांधकर तालाब के पीछे के सुनसान स्थान पर ले गए. उन्होंने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने नाबालिग के कपड़े भी फाड़ दिए. किसी प्रकार चारों दरिंदों के चुंगल से खुद को छुड़ाते हुए पीड़ित अपने घर पहुंची. उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी.

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

घटना को लेकर गुमला जिला के सदर थाना में पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर लूटो गांव के रहने वाले चारों आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई. पुलिस मामले की छानबीन के साथ-साथ आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी में जुट गई है. इससे पहले खूंटी जिला में भी तीन लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी.

जिले के रनिया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही पांच नाबालिग लड़कियों में से तीन को अगवा कर लिया था. उनसे 18 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बाल सुधार गृह भेजा गया था. क्योंकि सभी 18 आरोपी भी नाबालिग थे.

Related Articles

Back to top button