February 22, 2026 10:51 am
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...
खेल

IPL 2025 के बीच प्रीति जिंटा के नाम पर फैलाया गया इतना बड़ा झूठ, सरेआम खुली पोल

आईपीएल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स काफी शानदार लय में नजर आ रही है. वह 7 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं. हाल ही में पंजाब की टीम ने आरसीबी को उसी के घर में हराया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा झूठ फैलाने की कौशिश की गई. लेकिन प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट का जवाब देते हुए इसे फेक न्यूज बताया.

प्रीति जिंटा के नाम पर फैलाया गया इतना बड़ा झूठ

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स की टीम पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि ऑक्शन के समय पंत को सिर्फ एक टेंशन हो गई थी और पंजाब की टीम उन्हें ना खरीद ले. दरअसल, पंजाब ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी थी. उनके पास 112 करोड़ रुपए थे. लेकिन पंत पंजाब की टीम का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे. पंत का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब सोशल मीडिया पर एक यूजर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि प्रीति जिंटा ने पंत के इस बयान का जवाब दिया है.

इस यूजर ने पोस्ट किया कि पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने ऋषभ पंत की पोल खोलते हुए कहा, ‘ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर- हमारे पास दोनों विकल्प थे. जिन्हें हम टीम में ले सकते थे. लेकिन हम एक बड़ा नाम नहीं, बल्कि एक बड़ा परफॉर्मर चाहते थे… इसलिए हमने श्रेयस अय्यर को टीम में लिया.’ लेकिन प्रीति जिंटा ने इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए इसे फेक न्यूज करार दिया. प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘मुझे बहुत खेद है लेकिन यह फर्जी खबर है!’ प्रीति जिंटा को ये पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है.

दोनों खिलाड़ियों पर लगी रिकॉर्डतोड़ बोली

बता दें, ऑक्शन में पंत से पहले श्रेयस अय्यर पर बोली लगाई गई थी. जहां पंजाब किंग्स ने जमकर पैसा खर्च किया. उन्होंने 26.75 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया. इसके बाद ऋषभ पंत की बोली लगी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए की हैरतअंगेज बोली के साथ उन्हें खरीदा. इसी के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे अमीर खिलाड़ी भी बन गए. इससे पहले किसी भी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी बोली नहीं लगी थी.

Related Articles

Back to top button