February 13, 2026 7:11 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

ग्रामीण क्षेत्रों के राशन दुकान में नेटवर्क समस्या, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा अनाज, सुबह से शाम तक सिर्फ इंतजार

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : भरतपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या एक बड़ी चुनौती है. जिसके कारण राशन वितरण जैसे जरुरी काम में दिक्कतें आती हैं. बड़वाही ग्राम पंचायत में 515 कार्डधारी हैं. यहां 1040 वोटर रजिस्टर्ड हैं.लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण इन लोगों को राशन नहीं मिल पाता. ग्रामीणों का पूरा समय राशन के इंतजार में खेत के किनारे बैठकर चला जाता है. जिस मशीन से उन्हें राशन वितरण होना है,वहां खराब नेटवर्क के कारण ओटीपी नहीं मिलता,जिससे राशन नहीं बटता.

लाइट के कारण नेटवर्क में समस्या : गांव में रहने वाले वंशधारी बैगा बताते हैं कि नेटवर्क नहीं होने के कारण उन्हें चावल नहीं मिल पा रहा है.जिससे वे परेशान हैं. लाइट आने पर नेटवर्क आता है, लेकिन लाइट जाने के बाद नेटवर्क चला जाता है. कभी-कभी लाइट आने के बावजूद नेटवर्क नहीं आता. वहीं दूसरे ग्रामीणों की माने तो शासकीय उचित मूल्य दुकान पर नेटवर्क नहीं होने के कारण चावल नहीं मिल रहा है. ये समस्या केवल उनके क्षेत्र में ही नहीं है, बल्कि कई अन्य जगहों पर भी देखी जा रही है. कुछ क्षेत्रों में पीओएस मशीन के सर्वर ना मिलने के कारण राशन वितरण प्रभावित हुआ है.

आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में टावर नहीं आता है और लाइट नहीं रहती है.जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जैसे की ओटीपी नहीं मिलना और चावल नहीं मिलना. उनके क्षेत्र में दो टावर हैं,लेकिन दोनों में काफी दिक्कत है.वहीं इस बारे में राशन दुकान संचालक का कहना है कि नेटवर्क के कारण ओटीपी नहीं मिलता,जिसके कारण राशन वितरण नहीं हो पाता.

आपको बता दें कि भरतपुर विकासखंड के कुछ क्षेत्रों में आज भी नेटवर्क समस्या है.जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में राशन वितरण नहीं हो पाता है.ग्रामीण सुबह से लेकर शाम तक खेतों में नेटवर्क आने का इंतजार करते हैं.ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वो इन इलाकों राशन वितरण में हो रही समस्या को दूर करे.ताकि गरीबों को दो वक्त की रोटी मिलने में दिक्कत ना हो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button