February 24, 2026 3:04 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
उत्तरप्रदेश

62 की उम्र में शादी, दूसरे ही दिन दुल्हन ने कर दिया कांड; डेढ़ महीने से चक्कर काट रहे बुजुर्ग

62 वर्षीय बुजुर्ग ने एकाकी जीवन से परेशान हो अपना एक जीवनसाथी चुना लेकिन वह जीवन साथी महज 2 दिन का ही महमान निकला. जी हां कानपुर में एक रिटायर्ड सीओडी कर्मी को 62 की उम्र में अपने जीवनसाथी की तलाश महंगी पड़ गई. पहले वह एकाकी जीवन से परेशान थे और अब जीवनसाथी के रूप में मिली लुटेरी दुल्हन को लेकर पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं.

पुलिस थाने में शिकायत करने के पहले करीब डेढ़ महीने तक हरीश कुमार महिला की दर-दर तलाश करते रहे. अपने जीवनसाथी को चुनने के साथ शादी का निर्णय रिटायर्ड कर्मी को और भी ज्यादा जीवन में परेशान कर गया. शादी तो हुई लेकिन दुल्हन लुटेरी निकली, जिसने शादी के 2 दिन बाद ही घर से कीमती गहने, सामान व नगदी पार कर फरार हो गई.

मंदिर मेंं की थी शादी

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड कर्मी चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में किराए पर रह रहे थे. इस दौरान उनकी घर के पास ही किराए पर रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला से उनकी मुलाकात हुई और उनके एकाकी जीवन को हरा भरा करने के वादे किये. इसके बाद 11 फरवरी 2025 को दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय लिया और कानपुर के बेनाझाबर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए. लेकिन सीओडी से रिटायर्ड कर्मी हरीश कुमार को यह नहीं अंदाजा था कि वह महिला 45 वर्षीय एक लुटेरी दुल्हन निकलेगी.

दो दिन बाद फरार हो गई दुल्हन

रिटायरमेंट के बाद हरीश कुमार शुक्ला ने अपनी दुल्हन को लाखों रुपए के बेस कीमती उपहार दे डाले. इसके साथ ही महंगे जेवरात बनवाए, लेकिन महिला की नियत तो कुछ और ही थी. उसने मूलरूप से सीतापुर के रहने वाले हरीश कुमार शुक्ला के जीवन में खुशहाली की जगह एक बड़ा जख्म धोखा दे डाला. शादी के 2 दिन बाद फरार हुई अपनी दुल्हन को लगभग हरीश कुमार डेढ़ महीने तक उसके गांव, घर का पता लगाते हुए ढूंढते रहे.

पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

आखिरकार हरीश कुमार उसे ढूंढ नहीं पाए, तब जाकर उन्होंने कानपुर चकेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पूरे प्रकरण में तहरीर मिलने के बाद इंस्पेक्टर थाना चकेरी संतोष शुक्ला ने बताया कि पीड़ित हरीश की तहरीर में 3 लाख नगद और 2 लाख के जेवर महिला द्वारा शादी के बाद घर से ले जाने की बात सामने आई है. पीड़ित का मुकदमा लिखकर महिला की तलाश उसके सगे संबंधियों के माध्यम से की जा रही है.

Related Articles

Back to top button