February 24, 2026 7:19 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

ओडिशा: ‘जासूसी वाला चश्मा’ पहन पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पहुंचा युवक, जवानों ने कैसे पकड़ा?

ओडिशा के पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में एक युवक को स्पाई कैमरा डिवाइस के साथ पकड़ने की घटना ने मंदिर की सुरक्षा और पवित्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला मंगलवार अल सुबह सामने आया जब युवक मंदिर परिसर में चश्मे पर लगे एक विशेष स्पाई कैमरे के साथ घुसा.

सूत्रों के अनुसार, युवक ने अपने चश्मे पर एक छोटा सा स्पाई कैमरा लगाया था. यह कैमरा तस्वीरें और वीडियो सीधे उसके मोबाइल फोन पर रियल टाइम में भेजने की क्षमता रखता था. युवक मंदिर में सामान्य श्रद्धालु की तरह प्रवेश कर गया, लेकिन उसकी हरकतें सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध लगीं.

कैसे पकड़ाया युवक?

मंदिर के द्वार के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक की गतिविधियों पर नजर रखी और उसे रोक लिया. जांच करने पर चश्मे में लगा कैमरा डिवाइस बरामद हुआ. तुरंत ही मंदिर की सशस्त्र सुरक्षा बल ने युवक को हिरासत में लेकर सिंहद्वार पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया.

पकड़े गए युवक की पहचान गजपति नगर के अभिषित कर के रूप में हुई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या युवक ने मंदिर के अंदर कोई फोटो या वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था या नहीं.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक का उद्देश्य क्या था और क्या इस घटना में और लोग भी शामिल हैं. पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की तकनीकी जांच भी की जा रही है.

मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित

श्रीजगन्नाथ मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है. इस घटना ने आधुनिक जासूसी गैजेट्स के दुरुपयोग और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. मंदिर प्रशासन हमेशी कहती है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस घटना के बाद मंदिर में निगरानी और कड़ी कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी कोशिश को रोका जा सके.

Related Articles

Back to top button