March 27, 2026 11:48 am
ब्रेकिंग
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आस्था के आंगन में नारी शक्ति का उदय: किलकिला धाम में भव्य राम जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा बंजारा... भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव...
बिहार

कवच सुरक्षा, CCTV और हाईस्पीड वाई-फाई… देखें बिहार में शुरू होने वाली ‘नमो भारत ट्रेन’ का फर्स्ट लुक

बिहार में रेल यात्रा को सुगम बनाने और लोगों को सुविधाएं देने के लिए जयनगर से पटना के बीच पहली नमो भारत रैपिड रेल को चलाया जाएगा. इस ट्रेन का उद्धाटन पीएम मोदी करेंगे. पीएम मोदी मधुबनी के झंझारपुरा में अयोजित एक कार्यक्रम में नमो भारत रैपिड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी कई अन्य ट्रेनों को भी शुभारंभ करेंगे. इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसमें कुल 16 कोच होंगे, जो पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे. इस ट्रेन में मेट्रो जैसे आधुनिक कोच शामिले है. इस ट्रेन में कवच सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी, स्वचालित दरवाजे, हाईस्पीड वाई-फाई, वैक्यूम टॉयलेट और यूएसबी चार्जिंग पाइंट जैसी सुविधाएं होंगी.

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी नमो भारत रैपिड ट्रेन के अलावा, सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, जोकि मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और सहरसा-अलौली तथा बिथान-समस्तीपुर के बीच दो नई सवारी ट्रेनों का भी शुभारंभ करेंगे. रेलवे और राज्य प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं और कार्यक्रम को लेकर समय सारणी भी जारी कर दी गई है.

कितना बचेगा समय?

वहीं कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर विनय श्रीवास्तव ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल जयनगर से पटना के बीच चलेगी, जो समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी, बरौनी, मौकामा और बख्तियारपुर में रुकेगी. ट्रेन की समय को लेकर बात की जाए तो यह ट्रेन 24 अप्रैल को जयनगर से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और शाम 6 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी. इस ट्रेन से लोग मात्र 6 घंटे 50 मिनट में मुंबई और पटना के बीच की दूरी को तय करेगी. वहीं यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी.

कितने होंगे कोच?

डीआरएम ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जो पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन होगी. इस ट्रेन में मेट्रो जैसे आधुनिक कोच होंगे. इस ट्रेन में कवच सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी, स्वचालित दरवाजे, हाईस्पीड वाई-फाई, वैक्यूम टॉयलेट और यूएसबी चार्जिंग पाइंट जैसी सुविधाएं होंगी. वहीं ये ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस ट्रेन में एक बार में दो हजार से अधिक यात्री यात्रा कर सकते हैं.

मिलेंगी ये सुविधाएं

वहीं सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी परिचालन शुरू होगा. यह ट्रेन सहरसा से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन रात के 11 बजकर 30 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी. यह ट्रेन राज्य के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, दानापुर होते हुए जाएगी. ट्रेन में 11 सामान्य कोट, 8 स्लीपर, दो दिव्यांग, लगेज वैन और गार्ड वैन भी शामिल होंगे.

सहरसा अलौली और बिथान-समस्तीपुर के बीच दो नई सवारी ट्रेनों को भी शुरू किया जाएगा. ये नई ट्रेनें राज्य के उत्तरी क्षेत्र में कनेक्टिविटी, रोजगार, शिक्षा और व्यापार के अवसरों को बढ़ाएंगी. हालांकि नमो भारत रेपिड रेल को राज्य के लिए रेल बुनियादी ढांचे में एक मील का पत्थर माना जा रहा है.

Related Articles

Back to top button