February 24, 2026 1:07 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
मध्यप्रदेश

मुरैना में 45 लाख के फर्जी भुगतान की शिकायत पर मारपीट, वीडियो वायरल

मुरैना नगर निगम में 45 लाख के टेंडर के फर्जी भुगतान की शिकायत करने पर सरेबाजार हमला करने का मामला सामने आया है. हमले का आरोप वार्ड नं. 31 के पार्षद दिनेश तोमर के भाई पर लगा है. बता दें कि मुरैना शहर के बीचों बीच जिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति पर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि ऋषभ नाम के युवक ने वार्ड नं. 31 के पार्षद दिनेश तोमर के भाई राकेश तोमर के द्वारा वार्ड नं. 43 के टेंडर का 45 लख रुपए का भुगतान फर्जी तरीके से कराने की शिकायत की थी. जिसकी शिकायत पर संज्ञान भी लिया गया है.

शिकायत पर की मारपीट

वहीं इस शिकायत को लेकर बौखलाए पार्षद के भाई ने सोमवार को ऋषभ के साथ मारपीट की. मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वर्क आर्डर नहीं हुआ है, उसके बावजूद भी 45 लख रुपए का भुगतान पार्षद के भाई ने करा लिया है. हालांकि दोनों पक्षों ने बाद में थाना कोतवाली में राजीनामा कर दिया और किसी तरीके की कोई FIR नहीं कराई है. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा मामला

कुछ दिनों पहले मुरैना में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का एक बड़ा मामला सामने आया है. 45 लाख में तय सौदे की जगह करीब सात करोड़ की कीमत वाली जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने का पता चलते ही भूमि मालिक ने रजिस्ट्री के कागजात फाड़ दिए. मामले में रजिस्ट्रार कार्यालय पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. फरियादी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करने की बात कही. उसने इस मामले में रजिस्ट्रार के भी शामिल होने के आरोप लगाए.

Related Articles

Back to top button