February 22, 2026 3:45 pm
ब्रेकिंग
PM Modi Speech: 'फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों', कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पीएम मोदी का करारा ... Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, 10 लाख के इनामी जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर Delhi Special Cell Operation: देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 8 गिरफ्तार, जानें इनसाइड स्टोरी BCCI Big Announcement: जिन खिलाड़ियों की सैलरी है मात्र 3 हजार, अब उनकी आर्थिक मदद करेगी बीसीसीआई The Kerala Story 2: विपुल शाह की फिल्म पर भड़के अनुराग कश्यप, बताया 'बकवास प्रोपेगैंडा' Trump Greenland Controversy: विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड क्यों भेजा हॉस्पिटल शिप? जानें ... Crude Oil News: रूस को बड़ा झटका! बैन से घटी तेल की सप्लाई, सऊदी अरब की ओर मुड़ा भारत Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें 'ग्रस्तोदय' का मतलब और सूतक काल Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स
छत्तीसगढ़

श्रेष्ठ योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख, अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए बड़ा मौका

रायपुर : अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अब देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा. भारत सरकार की श्रेष्ठ योजना यानी (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas – SHRESHTA) के तहत मेधावी छात्रों को इसका मौका मिलेगा. इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक है.

• आवेदन की अंतिम तिथि – 30 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
• आवेदन सुधार की तिथि – 1 से 2 नवंबर 2025
• परीक्षा (श्रेष्ठ-NETS) – संभावित रूप से दिसंबर 2025 में

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहल : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने साल 2022-23 से संचालित ये योजना अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश का अवसर देती है. चयन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (श्रेष्ठ-NETS) के माध्यम से की जाएगी.

देश के श्रेष्ठ विद्यालयों में होगा प्रवेश : इस योजना के अंतर्गत हर साल कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 3000 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है. चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक की शिक्षा देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों में कराई जाती है. विद्यालयों का आबंटन योग्यता और विद्यार्थियों की प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए किया जाता है.

सभी खर्च भारत सरकार वहन करेगी : चयनित विद्यार्थियों के शिक्षण और छात्रावास शुल्क का पूरा व्यय भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का शुल्क या अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. साथ ही शैक्षणिक समायोजन के लिए ब्रिज कोर्स के लिए वार्षिक शुल्क का 10 प्रतिशत तक का प्रावधान भी किया गया है.

विद्यालय चयन के मानदंड : श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत शामिल किए जाने वाले विद्यालयों के लिए ये मानक तय किए गए हैं.
• विद्यालय कम से कम 5 वर्षों से सतत रूप से संचालित हो.
• पिछले 3 वर्षों में कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तीर्णता दर 75% या अधिक रही हो.
• विद्यालय में अतिरिक्त रूप से कम से कम 10 अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को समायोजित करने की सुविधा हो.

आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश : ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर किया जा सकता है. विस्तृत दिशा-निर्देश और अधिसूचना इस लिंक पर उपलब्ध है-

Related Articles

Back to top button