February 12, 2026 4:22 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
सरगुजा संभाग

चिराग सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अम्बिकापुर–/ चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अंबिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा द्वारा महासती वार्ड भाटापारा मे विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह द्वारा बताया गया कि पहला पृथ्वी दिवस 1970 को मनाया गया था तब से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस का बहुत महत्व है । यह एक ऐसा दिन है जो हमें पृथ्वी के बारे मे सोचने पर विवश करता है। घटती हरियाली, सूखता पानी , बढ़ता तापमान इत्यादि विषयों की वास्तविकता से हम अवगत होते है। परामर्शदाता सुलोचना देवांगन द्वारा बताया गया कि हमारी शक्ति, हमारा ब्रम्हांड हमारी शक्ति, हमारा ग्रह है, जो यह दर्शाती है कि व्यक्ति, समुदाय और राष्ट्र, मिलकर सकारात्मक पर्यावरणीय परिवर्तन ला सके। धरती भी हमारी है , धरती पर रहने वाले लोग भी हम सब है । तो पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हम सबको मिलकर करना होगा। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी दशोदा साहू ने कहा कि मनुष्य के द्वारा पृथ्वी के अस्तित्व को ह्रास करने में मानवीय गतिविधियां ही कारक हैं।मानवीय गतिविधियों के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों के संकट से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। पृथ्वी दिवस का संबंध पर्यावरण संरक्षण से है। लगातार पर्यावरण के विभिन्न संघटकों में होने वाला रूपांतरण ,पादप एवं प्राणी प्रजातियों का विनाश एवं प्रतिस्थापन, अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों ,कीट नाशकों का प्रयोग, वायु मण्डलीय गैसों के अनुपात में परिवर्तन,, अद्यौगिक विस्तार, शहरीकरण,,भूसंख्लन ,खनिज उत्खनन, प्लास्टिक,पेड़-पौधे की कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। जिससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इस चुनौतीपूर्ण संकट के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 22अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आउटरीच वर्कर बिन्देश्वरी टंडन, अनिता लहरे, प्रियंका मेश्राम का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button