February 23, 2026 9:44 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

‘रेस्टोरेंट में नहीं मिली टेबल…’ स्टॉफ पर भड़के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, रात में ही जांच के लिए बुला लिए अफसर

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. ग्वालियर प्रवास के दौरान मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अपने गार्ड और समर्थकों के साथ सिटी सेंटर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे. आरोप है कि इस दौरान मंत्री और उनके स्टॉप ने दबंगई दिखाते हुए होटल स्टॉफ के साथ अभद्रता की. यही नहीं, मंत्री ने खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया और रेस्टोरेंट की जांच शुरू करना दी.

पूरा मामला ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित क्वालिटी रेस्टोरेंट का है. मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अपने समर्थकों के साथ इस रेस्टोरेंट में डिनर करने आए थे. मंत्री के लिए एक समर्थक ने पहले ही फर्स्ट फ्लोर पर टेबल बुक करवा दी थी. लेकिन भूख से बेहाल मंत्री को ग्राउंड फ्लोर पर टेबल नहीं मिली, तो वे होटल स्टॉफ पर भड़क पड़े.

खाद्य विभाग की टीम रेस्टोरेंट पहुंची

इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक कमल अरोरा हाथ जोड़कर मंत्री का गुस्सा शांत करने की कोशिश करते दिखे. लेकिन मंत्री के गार्ड ने दिया रेस्टोरेंट संचालक को धक्का दे दिया. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद मंत्री ने खाद्य विभाग की टीम को बुला लिया.

इसकी सूचना मिलते ही चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व व्यापारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मंत्री और उनके गार्ड्स की करतूत पर नाराजगी जताई. साथ ही मंत्री पर गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप भी लगाए. साथ ही खाद्य विभाग की फूड सैंपलिंग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए. साथ ही मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की.

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताया विरोध

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एमपी के मोहन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा. वहीं, खाद्य विभाग के महिला अधिकारी ने इसे रूटीन कार्रवाई बताया.

Related Articles

Back to top button