February 23, 2026 9:21 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
टेक्नोलॉजी

ऑनलाइन Google की थीम कैसे बदलें, क्या है इसका प्रोसेस

आजकल हर यूजर चाहता है कि उसका डिवाइस और ऐप उसके हिसाब से कस्टमाइज हो. गूगल सर्च इंजन यूजर्स को ये ऑप्शन देता है कि वे अपनी पसंद के हिसाब से थीम यानी कलर और लुक को बदल सकें. आप चाहें तो Google को डार्क मोड में चला सकते हैं या फिर लाइट मोड में और ये सब करना बेहद आसान है. यहां हम आपको बताएंगे कि Google Search की थीम कैसे बदलें और इसका पूरा प्रोसेस क्या है.

Google Search में थीम कैसे बदलें

  • मोबाइल ब्राउजर में Google सर्च की थीम बदलने के लिए Google ओपन करें. अपने मोबाइल ब्राउजर (जैसे Chrome, Safari आदि) में www.google.com ओपन करें.
  • टॉप-राइट कोने में तीन लाइन या प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. इसके बाद Settings का ऑप्शन सेलेक्ट करें. Theme का ऑप्शन देखें और उस पर क्लिक करें.
  • यहां आपको तीन ऑप्शन शो होंगे जिसमें डार्क थीम, लाइट थीम और डिवाइस की डिफॉल्ट थीम शामिल हैं अपनी पसंद की थीम चुनें और Save पर क्लिक करें.

डेस्कटॉप ब्राउजर में Google Search

अपने कंप्यूटर में कोई भी ब्राउजर खोलें और www.google.com पर जाएं. Google के नीचे राइट कॉर्नर में Settings के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको Dark theme ऑफ और ऑन का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक कर के आप तुरंत डार्क या लाइट थीम में स्विच कर सकते हैं. अगर ये ऑप्शन नहीं दिखता, तो Search settings पर क्लिक करें. Appearance सेक्शन में जाएं. यहां आप डार्क, लाइट और डिवाइस डिफॉल्ट थीम सेलेक्ट कर सकते हैं. थीम चुनने के बाद Save पर क्लिक करें.

क्या Google ऐप में भी थीम बदल सकते हैं?

अगर आप Android या iOS पर Google ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें भी आप थीम बदल सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा बस Google ऐप ओपन करें. इसके बाद ऊपर की तरफ राइट साइड में शो हो रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें. यहां पर सेटिंग्स में जाएं, सेटिंग्स में जाने के बाद जनरल के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद थीम का ऑप्शन शो होगा इस पर क्लिक करें. यहां से आप लाइट, डार्क या डिवाइस डिफॉल्ट ऑप्शन चुन सकते हैं.

Related Articles

Back to top button