March 12, 2026 3:59 pm
ब्रेकिंग
Garhwa News: गढ़वा में पेट्रोल स्टॉक करने की कोशिश साबित हुई जानलेवा, आग की चपेट में आने से युवक की ... Latehar Court Bomb Threat: लातेहार जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड का ... Ranchi Dog Bite News: रांची में आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रेबीज वैक्सिनेशन में तेजी, RMC ने NG... Khadi Mahotsav 2026: संथाल परगना में खादी महोत्सव की धूम, रोजगार के लिए शुरू होगा विशेष ट्रेनिंग प्र... Kanker-Narayanpur Encounter: कांकेर और नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, डीआरजी और बीएसएफ का स... CG Vidhan Sabha Budget 2026: विधानसभा में आज बजट पर अहम बहस, स्वास्थ्य से लेकर राजस्व तक इन बड़े मुद... IOCL Pipeline Depot Fire: इंडियन ऑयल डिपो में लगी भीषण आग, SDRF और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा; कई... Durg Opium Farming: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, बड़े फार्म हाउसों की सघन जांच शुरू; नार... Durg LPG Crisis News: दुर्ग में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में देरी से मची खलबली, प्रशासन का बड़ा बय... Abujhmad Transformation: नक्सलवाद के साये से बाहर आ रहा अबूझमाड़, झारावाही में ग्रामीणों ने शुरू किय...
मुख्य समाचार

पहलगाम में आतंकवादी हमले में मृतक पर्यटकों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि |

बिलासपुर – 24 अप्रैल 2025
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या ने सम्पूर्ण देश को स्तब्ध कर दिया है। इस कायराना हमले में 26 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई तथा 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सम्पूर्ण देश के लिए एक असहनीय पीड़ा है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
इस राष्ट्रीय शोक की घड़ी में बिलासपुर रेलवे स्टेशन के टीटीई लॉबी के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । सभा में मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस. भारतीयन ने भी उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा हमले में पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
श्रद्धांजलि सभा में टिकट चेकिंग स्टॉफ के साथ-साथ रेलवे बुकिंग, पार्सल, सिविल डिफेन्स, आरपीएफ, रिजर्वेशन, कैरेज एवं ऑपरेटिंग स्टॉफ तथा मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारीगण शामिल हुए।
बिलासपुर रेल मंडल परिवार शोक संतप्त परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है और इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button