March 3, 2026 2:30 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
देश

कच्चातीवू द्वीप, पीओके, अक्साई चीन, करतारपुर साहिब… पीएम मोदी ने चुन-चुनकर गिनाईं कांग्रेस की गलतियां

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कच्चातीवू द्वीप, पीओके, अक्साई चीन और करतारपुर साहिब पर चुन-चुनकर कांग्रेस की गलतियां गिनवाईं. पीएम मोदी ने कहा कि जब भी मैं नेहरू जी की चर्चा करता हूं, तो कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम बिलबिला जाता है. आजादी के बाद जो फैसले लिए गए, उनकी सजा देश आज तक भुगत रहा है. कांग्रेस पूछ रही है कि मैंने पीओके वापस क्यों नहीं लिया? पीएम मोदी ने कहा कि इसका जवाब पहले पूछने वालों को देना होगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसकी सरकार ने POK पर पाकिस्तान को कब्जा करने दिया. अक्साई चीन को बंजर जमीन क्यों करार दिया गया? उन्होंने कहा कि 1971 में पीओके वापस मिल सकता था. करतारपुर साहिब को ले सकते थे. मगर नहीं. पीएम मोदी ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान के 93 हजार फौजी हमारे पास बंदी थे और पाकिस्तान का हजारों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हमारी सेना के कब्जे में था.

PoK को वापस लिया जा सकता था

उन्होंने कहा कि उस दौरान अगर थोड़ी सी दूरदृष्टि और समझ होती, तो PoK को वापस लेने का निर्णय लिया जा सकता था. इतना सब कुछ सामने होने के बावजूद, कम से कम करतारपुर साहिब को तो ले सकते थे, वो भी नहीं कर पाए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 1974 में श्रीलंका को कच्चातिवु द्वीप उपहार में दे दिया गया. आज तक हमारे मछुआरे भाई-बहनों को वहां परेशानी होती है, कई बार उनकी जान पर बन आती है.

अक्साई चिन को बंजर करार दिया गया, क्यों?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अक्साई चिन को बंजर जमीन करार दिया गया, देश की 38 हजार वर्ग किमी जमीन हमें खोनी पड़ी. 1962-63 के बीच कांग्रेस के नेता जम्मू-कश्मीर के पुंछ, उरी, नीलम वैली और किशनगंगा को छोड़ने का प्रस्ताव रख रहे थे और ये ‘लाइन ऑफ पीस’ के नाम पर किया जा रहा था. 1966 में रन ऑफ कच्छ पर इन्हीं लोगों ने मध्यस्थता स्वीकार की.

कांग्रेस को अपनी गलती सुधारनी चाहिए

एक बार फिर इन लोगों ने भारत का करीब 800 वर्ग किमी क्षेत्र पाकिस्तान को सौंप दिया, जिसमें क्षणबेट भी शामिल है. 1965 की जंग में हाजीपीर पास को हमारी सेना ने वापस जीत लिया था, लेकिन कांग्रेस ने उसे फिर लौटा दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के हितों को गिरवी रखना कांग्रेस की आदत है. नकारात्मकता कांग्रेस की पुरानी आदत है. कांग्रेस को अपनी गलती सुधारनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button