April 3, 2026 7:19 pm
ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...
सरगुजा संभाग

पत्थलगांव अस्पताल से नवजात शिशु चोरी मामले में विधायक गोमती साय का आया बयान ऐसे मामलों में आरोपी चाहे जो भी जो बख्शे नही जाएंगे – विधायक गोमती साय

पत्थलगांव – पत्थलगांव अस्पताल से नवजात शिशु को चोरी कर दमपत्ति को सौपने का मामला आज उजागर हुआ जिसमे इलाज के बहाने हॉस्पिटल की नर्स ने नवजात बच्ची को माता-पिता से लेकर फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा कर कोरबा निवासी दंपत्ति को अवैध रूप से सौंप दिया। जिसके बाद माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिया नर्स व दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नवजात बच्ची को सकुशल बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सुरक्षित रखा गया है।

इस पूरे मामले में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने बयान देते हुए कहा कि यह पूरे अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है हॉस्पिटल के अंदर स्टाफ क्या कर रहे है इस पर प्रबंधन की पैनी नजर होनी चाहिए लेकिन इतनी बड़ी चूक हो जाना अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी लापरवाही दर्शाता है,जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है और समय समय पर विभागों का निरीक्षण कर उनके कार्यो की जानकारी के साथ विभागीय ढांचे को टाइट करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी को ये पता होना चाहिए कि ऐसे मामलों में अपराधी चाहे जो भी हो बिल्कुल बक्शे नही जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button