March 13, 2026 7:44 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
छत्तीसगढ़

छठ महापर्व के लिए सजा बाजार, खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलरामपुर रामानुजगंज : छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी है. रामानुजगंज के बाजार छठ पूजा के सामानों से सज गए हैं. छठ पूजा के लिए फल, पूजन सामग्री, सूप, दौरा, मिट्टी के दीये ढक्कन समेत कोसी की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है.

छठ पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ : रामानुजगंज के पीपल चौक पर छठ पूजा के लिए पूजन सामग्री बेच रहे दुकानदार सौरभ केशरी ने बताया कि इस बार छठ पूजा के लिए बाजार में काफी रौनक है छठ के लिए आठ दस प्रकार का सूखा मेवा, पान पत्ता, कसैली, अबीर गुलाल उपलब्ध हैं. सूप दौरा डोली ये सब छठ पूजा की चीजें लोग खरीदने पहुंच रहे हैं.छठ पूजा के लिए परंपरागत रुप से मिट्टी के दीये ढकनी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं. मिट्टी का दीया बेचने वाली महिला ने बताया कि वो कैसे मिट्टी के दीये तैयार करती हैं.

मिट्टी लाकर उसे पानी में फुलाते हैं. फिर चाक पर दीये बनाते हैं. दीयों को बेचने के लिए बाजार आए हैं. जिसमें ढक्कन दीया, पांच दीया और दो दीया है. छठ का बाजार अभी शुरू हो रहा है- सीतापति देवी, कुम्हार

उत्साह के साथ छठ पूजा के लिए खरीदारी : छठ व्रत के लिए खरीदारी करने पहुंचे विकास दुबे ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि छठ पूजा का बाजार सज गया है. हम छठ पूजा का सामान खरीदने बाजार में आए हुए हैं पूरे उत्साह के साथ लोग छठ का सामान खरीदते हैं.

कब से शुरु हो रहा छठ पर्व : इस बार 25 अक्टूबर से नहाए खाए से छठ पूजा की शुरूआत होगी. 26 अक्टूबर को खरना होगा. 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 28 अक्टूबर की सुबह उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर इस चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा.

Related Articles

Back to top button