February 23, 2026 11:05 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
दिल्ली/NCR

41 डिग्री पारे के बीच दिल्ली को राहत! आसमान में छाए घने बादल, बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है. बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार को अचानक से आसमान में घने बादल छा गए. बादलों को देखते हुए बारिश के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. किसी भी समय दिल्ली में बारिश शुरू हो सकती है. बता दें कि आज दोपहर तक दिल्ली में चितचिलाती धूप निकली थी. पारा भी 41 डिग्री के आसपास था, लेकिन दोपहर तीन बजे के करीब अचानक से आसमान में बादल छा गए और ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगीं.

बता दें कि बीते कुछ दिन से दिल्ली में पारा 41 डिग्री के आसपास है. दिन में सूरज आग उलग रहा है, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. लोग दिन में घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. सड़कों पर भी दिन में भीड़ कम ही दिखाई दे रही है. वहीं जो बाहर निकल भी रहे हैं, वह मुंह में गमछा या धूप से बचने के लिए छाता लेकर निकल रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब अप्रैल महीने में ही गर्मी का ये हाल है तो मई और जून के महीने में क्या होगा.

पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस के पार

बीते गुरुवार को IMD (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में 26 और 27 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ेगी. पारा 42 डिग्री के पार जा सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. बीते गुरुवार को पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. दिन में चिलचिताली धूप निकली थी और लू भी चल रही थी. गर्म हवा के थपेड़ों से लोग खासा परेशान थे. रास्ते में जगह-जगह अपने वाहन रोक लोग आराम करते दिखे.

अचानक मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल

वहीं शनिवार को भी दिन में तेज धूप निकली थी. पारा भी 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, लेकिन अचानक तीन बजे के आसपास मौसम ने करवट बदल ली. चिलचिलाती धूप के बीच अचानक से आसमान में बादल छा गए. बारिश के आसार नजर आने लगे. हालांकि मौसम विभाग ने पहले से बारिश का अनुमान नहीं जताया था. फिलहाल अभी भी आसमान में बादल छाए हैं और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button