February 11, 2026 5:01 pm
ब्रेकिंग
Durg News: दुर्ग बस स्टैंड में प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा Girodpuri Mela 2026: गिरौदपुरी मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए ... CM विष्णुदेव साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, हनुमान मंदिर में टेका मत्था; प्रदेश की खुशहाली की काम... Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिव पूजा, नोट कर लें निशिता काल का समय CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR वाले ध्यान दें! कालिंदी कुंज से नोएडा के बीच भीषण जाम, कल तक बंद रहेंगे ये रूट; जानें क्यों

कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस ने सोमवार को कालिंदी कुंज से फरीदाबाद जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है. कालिंदी कुंज से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग का एक लेन पहले से ही बंद था. ऐसे में नोएडा से फरीदाबाद और दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड रहा है. दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे है. हालांकि पुलिस ने रोड को रेड लाइट फ्री कर रखा है, बावजूद इसके मंगलवार को लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा.

सावन के महीने में कांवड़ियों द्वारा हरिद्वार से जल लेकर आने का सिलसिला तेज हो गया है. ऐसे में ट्रफिक पुलिस ने कालिंदी कुंज से फरीदाबाद की ओर जाने वाले मार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया है. इस रोड पर केवल कांवड़ियों को ही गुजारा जा रहा है.

हर तरफ जाम ही जाम

नोएडा से फरीदाबाद की ओर जाने वाले इस मार्ग के बंद होने की वजह से इस मार्ग पर यात्रा कर रहें वाहन चलकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस रोड के बंद होने से फरीदबाद, दिल्ली-जयपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है. फरीदाबाद और एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले लोगों को करीब 8 किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर बदरपुर बार्डर से फरीदाबाद जाना पड़ रहा है.

वहीं दिल्ली से नोएडा की तरफ जाने वाली एक तरफ की रोड पर वाहनों का आवागमन पहले ही बंद कर दिया गया है. यही वजह है की रोड पर आने-जाने वाले लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि यातायात पुलिस ने रोड को रेड लाइट फ्री कर रखा है. केवल बीच-बीच में कुछ पलों के लिए कांवड़ियों को चौराहा पार करवाने के लिए रास्ते को बंद किया जा रहा है.

कब मिलेगी राहत?

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है. जल भरने के बाद डाक कांवड़ का लौटना शुरू हो गया है. बुधवार दोपहर के बाद राहत मिलने के आसार है.

Related Articles

Back to top button