February 23, 2026 4:29 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हिमाचल प्रदेश

घाटी में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन तेज… कुपवाड़ा में लश्कर के एक और आतंकी के घर को धमाके से उड़ाया, अब तक कई जमींदोज

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. सुरक्षाबलों की ओर से चुन-चुन कर आतंकवादियों को उसकी औकात दिखाई जा रही है. कश्मीर घाटी में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. अब तक 8 आतंकवादियों के घर को जमींदोज कर दिया गया है. साथ ही आतंकियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई और पूछताछ के लिए बड़ी संख्या में आतंकियों के मददगारों को हिरासत में लिया गया.

लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के अलग-अलग मकानों को उड़ाने के बाद सेना का अभियान लगातार जारी है. अब लश्कर-ए-तैयबा के एक और आतंकी के घर को भी उड़ा दिया गया है.

पाकिस्तान में रह रहा लश्कर का आतंकी

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के नारिकूट कलारूस के रहने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी फारूक अहमद तीदवा को घर को भी बर्बाद कर दिया गया है. सेना ने आतंकवादी फारूक तीदवा के घर को धमाकों से उड़ा दिया. हालांकि धमाके के समय फारूक घर पर नहीं था, वह लंबे समय से पाकिस्तान में छिपा हुआ है. उस पर कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या करने के लिए पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर काम करने का आरोप है.

भारतीय सेना और पुलिस ने आतंकवादी फारूक के एक और घर को धमाके से उड़ा दिया. इसके अलावा शोपियां के वंडिना जैनापोरा का रहने वाला एक्टिव आतंकवादी अदनान शफी का एक और घर उड़ा दिया गया. उसके बारे में कहा जाता है कि वह एक साल पहले आतंकवादी रैंक में शामिल हुआ था.

शोपियां, पुलवामा समेत कई जगहों पर एक्शन

साथ ही दारमदोरा में एक और एक्टिव आतंकी अमीर नजीर वानी का घर भी जमींदोज कर दिया गया है. जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा अमीर नजीर महज 20 साल का है, और वह पुलवामा के पीएस त्राल के खासीपोरा में रहता था.

अब तक सेना की ओर से शोपियां में आतंकी शाहिद अहमद कुटी, पुलवामा में हारिस अहमद, त्राल में आसिफ शेख, अनंतनाग में आदिल ठोकेर, पुलवामा में हारिस अहमद और कुलगाम में जाकिर अहमद गनई के घरों को जमीदोंज कर दिया गया है.

अधिकारियों की ओर से कल शनिवार को बताया गया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में शुक्रवार रात कथित आतंकवादियों के 4 घर ध्वस्त कर दिए गए. आतंकवादी अहसान उल हक का घर पुलवामा में ध्वस्त कर दिया गया. उसके बारे में कहा गया था कि 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग ली थी और कुछ दिन पहले ही घाटी में घुसपैठ की थी.

लश्कर के शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे का शोपियां में बने घर को ढहा दिया. वह पिछले 3 से 4 सालों से सक्रिय था और कई गतिविधियों में शामिल रहा था. साथ ही आतंकवादी जाकिर अहमद गनी का कुलगाम स्थित घर भी ध्वस्त किया गया.

Related Articles

Back to top button