February 13, 2026 12:55 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

पंजाब में 7-8-9 जुलाई को लेकर जारी हो गई चेतावनी, घर से बाहर न निकले लोग…

चंडीगढ़: पंजाबवासियों के लिए मौसम को लेकर अहम खबर सामने आई है। दरअसल, आगामी 7, 8 और 9 जुलाई के लिए राज्य भर में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन तीन दिनों के दौरान बिजली की गर्जना और भारी वर्षा के साथ येलो अलर्ट घोषित किया गया है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 8 और 9 जुलाई को भी कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और जब तक कोई जरूरी काम न हो, घर से बाहर न निकलें। गौरतलब है कि इस वर्ष पंजाब में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय है। 1 जून से 6 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 89.7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्यत: इस अवधि में औसतन 77.4 मिलीमीटर बारिश होती है। यानी अब तक राज्य में 16 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। केवल 1 से 6 जुलाई के बीच ही पंजाब में 60 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 71 प्रतिशत अधिक है।

Related Articles

Back to top button