March 7, 2026 12:42 pm
ब्रेकिंग
West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ... Iran War Impact: भारत पर महंगाई का अटैक, कैसे बिगड़ेगा GDP का गणित? बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ...
पंजाब

पंजाबियों कर लो तैयारी! इस विभाग में 2000 पदों पर भर्ती करने जा रही सरकार

चंडीगढ़: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुरू किए गए ‘शिक्षा क्रांति’ प्रोग्राम के दौरान एक और अहम कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के लिए राज्य भर के प्राइमरी स्कूलों के लिए 2000 पी.टी.आई. अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इन पदों को भरने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती बोर्ड को स्वीकृति पत्र भेज दिया गया है तथा भर्ती प्रक्रिया योग्यता आधारित एवं पारदर्शी ढंग से होगी।

पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब सरकार ने स्कूल अध्यापकों के 13 हजार से अधिक पद भरे हैं, जिनमें 4006 मास्टर कैडर अध्यापक और 7351 ई.टी.टी. अध्यापक शामिल हैं। अब इन पी.टी.आई. अध्यापकों की भर्ती से पंजाब सरकार के सभी स्कूलों में खेल के मैदानों के निर्माण का उद्देश्य पूरा होगा, जिससे विद्यार्थियों को पर्याप्त खेल बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड से संबंधित विवरण 7 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर उपलब्ध हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button