July 5, 2025 12:45 am
ब्रेकिंग
13 किलो पैंगोलिन स्केल्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, आनोखा है यह जीव, जाने कैसे रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख से अधिक की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया दुर्ग से पटना के बीच चलेगी 8 स्पेशल ट्रेन, बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं मिलेगा आराम केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, तीन जिलों में अलर्ट जारी, 26 विशेष टीमें तैनात ससुराल वालों को ऑनलाइन मार्केटिंग बता कर चला रहा था लू्डो का सट्टा, बिलासपुर से मध्य प्रदेश के 4 युव... अब गोली नहीं ककहरा गूंजेगा, माओवाद प्रभावित क्षेत्र में फिर से खुले 16 स्कूल ऑफिस की गेट पर बैठकर कलेक्टर साहब ने अधिकारी-कर्मचारियों को पकड़वाया कान, मंगवाई माफी, जानिए क्यों क... स्कूली छात्र-छात्राओं पर चढ़ा रील बनाने का खुमार, फिल्मी स्टाइल में बनाया वीडियो, वायरल होते ही मचा ... आसानी से मिल जाएगा ट्रेन में चोरी हुआ फोन.. GRP ने अब तक 75 से ज्यादा लोगों के चेहरे पर लौटाई खुशिया... भारी बारिश ने मचाया तांडव… रहवासी इलाकों में बने बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा नाले का गंदा पानी
उत्तरप्रदेश

लड़का-लड़की थे राजी, घर वालों को भी नहीं था कोई ऐतराज… फिर भी शादी में फंस गया पेंच, निकालना पड़ा ये जुगाड़

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लड़का और लड़की को लेकर बवाल मच गया, जहां लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आधी रात को उसके कमरे में घुस गया. लड़की के कमरे में घुसते हुए लड़के को गांव के किसी व्यक्ति ने देख लिया. इसके बाद उसने पूरे गांव में लड़का-लड़की की बात फैला दी, जहां पूरा गांव लड़की के घर के बाहर इकट्ठा हो गया. फिर दोनों को लड़की के कमरे से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.

जब लड़की के घरवाले और गांव वाले उसके कमरे में पहुंचे तो कमरे में पहले सिर्फ लड़का मिला, जब उसे पुलिस के हवाले करने की बात कही गई तो लड़की भी सामने आ गई और लड़के के पक्ष में आ गई. लड़के ने कहा कि लड़का उसकी मर्जी से उसके कमरे में आता है. लड़की ने साफतौर पर कहा कि वह लड़के के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होने देगी. इसके बाद सभी ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया.

लड़का नाबालिग निकला

इसके बाद लड़के और लड़की की शादी कराने के लिए सिंदूर मंगाया गया और लड़के से लड़की की मांग भरवाई गई, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि लड़का नाबालिग है. ऐसे में लड़के वाले शादी से मुकर न जाएं. इसलिए वह रात में ही लिखा पढ़ी कराने के लिए थाने पहुंच गए, जहां हेड कांस्टेबल ने लड़की और उसके परिवार वालों को थाने से भगा दिया और फिर लड़के को थाने में ही बैठा लिया. फिर लड़की वाले फिर से थाने पहुंचे. इसके बाद लड़के पक्ष ने लड़की को अपनी बहू स्वीकार कर लिया.

लड़का-लड़की की शादी करा दी गई

लड़का नाबालिग था.इसलिए दोनों की कानूनन शादी नहीं हो सकती थी. इसलिए दोनों पक्षों ने फैसला किया कि दोनों की मंदिर में शादी कराई दी जाए. थाने से निकलने के बाद दोनों की शादी करा दी और लड़का लड़की को अपने साथ अपने घर ले गया. लड़की की उम्र 23 साल तो वहीं लड़के की उम्र 16 साल है. इसलिए थाने में लड़का और लड़की पक्ष के बीच शादी की बात किए बिना ही समझौता करा दिया गया था, जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों के परिवार वालों ने लड़का-लड़की की मंदिर में शादी करा दी.

लड़का-लड़की की शादी करा दी गई

लड़का नाबालिग था.इसलिए दोनों की कानूनन शादी नहीं हो सकती थी. इसलिए दोनों पक्षों ने फैसला किया कि दोनों की मंदिर में शादी कराई दी जाए. थाने से निकलने के बाद दोनों की शादी करा दी और लड़का लड़की को अपने साथ अपने घर ले गया. लड़की की उम्र 23 साल तो वहीं लड़के की उम्र 16 साल है. इसलिए थाने में लड़का और लड़की पक्ष के बीच शादी की बात किए बिना ही समझौता करा दिया गया था, जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों के परिवार वालों ने लड़का-लड़की की मंदिर में शादी करा दी.

Related Articles

Back to top button