February 27, 2026 7:46 pm
ब्रेकिंग
DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ...
पंजाब

पंजाब के लोगों के लिए आ गई Good News, 30 जून के बाद…

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार झेल रही भीषण गर्मी से लोगों को अब कुछ राहत मिल रही है। राज्य के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम हो गया है। पंजाबवासियों के लिए मौसम विभाग की ओर से एक और अच्छी खबर सामने आई है। विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्री-मानसून की एंट्री होने वाली है और इसके साथ तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अगर मानसून की बात करें तो पंजाब में इसकी आधिकारिक एंट्री 30 जून के बाद होने की उम्मीद है, जिसके बाद भारी बारिश का दौर शुरू होगा और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। इस समय पूरे राज्य में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे असर दिखा रही हैं। पठानकोट समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पठानकोट में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है।

आगामी 4 दिनों में मानसूनी गतिविधियों में और तेज़ी आने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह हुई हल्की बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया और लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला फरीदकोट 6 डिग्री की गिरावट, मोहाली 5.4 डिग्री, लुधियाना 6 डिग्री, रोपड़ 6.1 डिग्री दर्ज की गई है।  ये आंकड़े सुबह 8:30 बजे तक के हैं और इसके बाद भी बारिश जारी रही, जिससे दोपहर तक तापमान में और गिरावट आई। उदाहरण के लिए, बठिंडा में बीते दिन तापमान 41 डिग्री था जो अब 7 डिग्री कम होकर दर्ज किया गया। इस बदलाव से साफ है कि पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है और अब कुछ दिनों में भारी बारिश के आसार बन चुके हैं।

Related Articles

Back to top button