March 5, 2026 5:07 am
ब्रेकिंग
करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि...
रायपुर संभाग

भोपाल में सहकार भारती विविध प्रकोष्ठ का अभ्यास वर्ग संपन्न

छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों की प्रभावशाली भागीदारी, सहकारिता को मिला नया दृष्टिकोण

 

रायपुर — सहकार भारती विविध राष्ट्रीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का सफल समापन आज भोपाल स्थित वाल्मी संस्थान में हुआ। 3 और 4 मई को आयोजित इस अभ्यास वर्ग में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने हेतु गहन चर्चा और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

छत्तीसगढ़ से रामप्रकाश केशरवानी (प्रमुख, एफपीओ प्रकोष्ठ) घनश्याम तिवारी (प्रदेश संयोजक, पैक्स प्रकोष्ठ), और नरेश मल्लाह (प्रदेश संयोजक, मछुआ प्रकोष्ठ) ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इनकी प्रस्तुतियाँ और अनुभवों ने सहकारी व्यवस्थाओं में छत्तीसगढ़ की भूमिका को राष्ट्रीय मंच पर उभारा।

 

अभ्यास वर्ग में प्रकोष्ठों की संगठनात्मक संरचना, राज्यवार सहकारिता कानून, संस्थाओं के पंजीयन, फेडरेशन में भागीदारी, और सहकारी संस्थाओं की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत संवाद हुआ। साथ ही, सफलता की कहानियाँ डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रस्तुत की गईं, जिनसे देशभर के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिली।

 

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में आगामी छह माह की कार्ययोजना, अधिवेशन की तैयारी, प्रवास कार्यक्रम, तथा मांग पत्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। प्रतिभागियों ने सहकारिता को आर्थिक स्वावलंबन का माध्यम बनाने हेतु समर्पण की भावना दोहराई।

 

छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने राज्य में सहकारी जागरूकता, संगठन विस्तार और नवाचार को लेकर जो प्रस्तुति दी, उसे सराहा गया। विशेष रूप से ग्रामीण स्तर की पहल और महिला सहभागिता पर आधारित अनुभवों ने नई दिशा प्रदान की।

 

अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने पारस्परिक सहयोग और निरंतर संपर्क के साथ सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। भोपाल से लौटते हुए छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और स्पष्ट कार्ययोजना दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button