February 24, 2026 11:50 am
ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन...
मध्यप्रदेश

नीमच कृषि मंडी में सो रहे किसान को लोडिंग टेंपो ने कुचला, मंदसौर से आया था उपज बेचने

नीमच: नीमच कृषि उपज मंडी में मंगलवार सुबह एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान मंदसौर से अश्वगंधा की उपज लेकर आया था और मंडी परिसर में ही उपज के नजदीक सो रहा था, टेंपो चालक ने लापरवाही पूर्वक उसे कुचल दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया था, बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

औषधि कृषि उपज मंडी में मंदसौर जिले के बनी गांव निवासी 52 वर्षीय मोहनलाल पिता शोभाराम सोमवार को अश्वगंधा की उपज लेकर मंडी आए थे। देर रात होने के कारण वह मंडी प्रांगण में तिरपाल बिछाकर पर सो गए। सुबह करीब 6 बजे राजस्थान के झालावाड़ से आए एक लोडिंग टेंपो चालक ने वाहन को पीछे लेते समय सो रहे मोहनलाल को कुचल दिया। घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने मोहनलाल को घायल अवस्था में देखा और एंबुलेंस को सूचना दी। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जब्त किया लोडिंग टेंपो

इस घटना से किसानों में आक्रोश देखा गया। लोडिंग टेंपो चालक आए दिन लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते है और दुर्घटनाएं हो रही है। मंगलवार सुबह एक किसान की दर्दनाक मौत होने से किसानों में आक्रोश नजर आया। पुलिस ने लोडिंग टेंपो क्रमांक RJ 14 GH 9863 को जब्त कर लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंडी सचिव उमेश बसेड़िया और निरीक्षक समीर दास ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। नीमच कैंट थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

Related Articles

Back to top button