July 3, 2025 9:50 pm
ब्रेकिंग
आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में डिलीवरी का अनोखा केस, महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म... एक बलरामपुर में तो दो 80 किमी ... रोबोटिक्स-एडवांस टूल वाला 1188.36 करोड़ का ITI MoU रद्द, आधुनिक प्रशिक्षण योजना पर लगा ब्रेक 17वीं किस्त जारी, जुलाई महीने में 7 हजार महिलाएं लिस्ट से बाहर रायपुर के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला दलित युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाले नबी आलम खान को आजीवन कारावास रायपुर के सैलून में महिला से रेप, छेड़छाड़ से बचने दुकान में ली थी शरण, संचालक ने ही शटर गिराकर रातभ... स्मार्ट ​मीटर से हैं परेशन तो अपनाएं ये तरीका, 1 रुपए भी नहीं भुगतान करना होगा बिजली का बिल राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत.. अब इस तारीख तक होगा राशन वितरण, सरकार ने बढ़ाई समय सीमा अब किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं, सीएम साय ने डीएपी की जगह एनपीके और एसएसपी की कर दी व्यवस्था
मध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायक पर भाई की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल इन दिनों अपने छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी कामिया सिंह के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। हनी बघेल के खिलाफ उनके छोटे भाई की पत्नी कामिया सिंह ने उसके पति को लापता करने के आरोप लगाए हैं। इसके लिए बाकायदा रातीबड़ थाना भोपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने कुछ लोगों को भेज कर 23 फरवरी 2025 को उनके पति देवेंद्र सिंह बघेल को भोपाल से इंदौर बुला लिया था, जिनका अब तक कोई पता नहीं है जिससे उन्हें चिंता हो रही है।

इस संबंध में कामिया सिंह ने पुलिस को कि उसका पति शराब पीने का आदि है। कामिया सिंह के अनुसार पिछले दो माह से उनके पति का कोई अता पता नहीं है। अपने जेठ सुरेंद्र सिंह बघेल, जेठानी तथा सास से भी अपने पति के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया किंतु किसी ने भी मेरा फोन रिसीव नहीं किया यहां तक कि अन्य रिश्तेदारों ने मुझे ब्लॉक कर दिया। कामिया सिंह के मुताबिक, जेठ ने मेरे पति को गायब करवाया है, उनकी नजरें हमारी प्रॉपर्टी पर है। कामिया ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है।

कामिया सिंह भोपाल की ही रहने वाली है। उनका 8 वर्ष पूर्व सुरेन्द्र सिंह बघेल के छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल से विवाह हुआ था। विवाह पश्चात उनके यहां 2 पुत्रियां हैं। देवेंद्र सिंह बघेल भोपाल में रहते हैं जबकि सुरेंद्र सिंह बघेल इंदौर में निवासरत हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 8 वर्षों बाद ऐसी क्या परिस्थितियों निर्मित हो गई की कामिया सिंह को अपने जेठ के खिलाफ मीडिया के सामने आना पड़ा जिसमें उन्होंने सुरेंद्र सिंह बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button