March 13, 2026 2:51 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
उत्तराखंड

दिल्ली में 17 जुलाई तक बारिश से राहत नहीं, UP-राजस्थान सहित इन पांच राज्यों में भी अलर्ट

देशभर में इन दिनों बरसात देखने को मिल रही है. देश के कई राज्यों में बरसात के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज देश की राजधानी दिल्ली में बारिश और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है. साथ ही पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बरसात होने अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बरसात देखने को मिल सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों मौसम हल्का सुहावना है. मौसम विभाग की ओर से अभी दिल्ली में मानसून के एक्टिव रहने के संकेत दिए गए हैं. आज सुबह की शुरुआत अच्छी बारिश से होने वाली है. इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. आज 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में 17 जुलाई तक मौसम विभाग ने बरसात का अनुमान जताया है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश फिर मूसलाधार बारिश से भीगने वाला है. अगले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

इन राज्यों में बारिश

आज पंजाब, हरियाणा, झारखंड और उत्तर राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल में भी बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, तटीयकर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

क्या है पहाड़ी इलाकों का हाल

पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो यहांं खराब मौसम ने तबाही मचाई हुई है. बीते दिनों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण बारिश देखने को मिली थी. हिमालय के पश्चिमी भाग में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बरसात देखने को मिल सकती है. बारिश के चलते अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है. इस दौरान बादल फट सकता है.

Related Articles

Back to top button