February 28, 2026 3:22 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश की क्यूटेस्ट मेट्रो आज से फुल फॉर्म में, खिड़कियों से होगा भोपाल की झीलों का दीदार

भोपाल : मध्यप्रदेश के लिए 20 दिसंबर शनिवार का दिन ऐतिहासिक है. शहरवासियों का वर्षों पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है. आज शाम 4 बजे केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के वर्चुअल मैसेज की संभावना है क्योंकि पीएम असम व पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे. इससे पहले राजधानी के कुशाभाउ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उत्तर और मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक का आयेाजन भी किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव समेत 4 राज्यों के मंत्री और अधिकारी शामिल रहेंगे.

शाम 4 बजे भोपाल मेट्रो को मिलेगी हरी झंडी

भोपाल मेट्रो का शुभारंभ शनिवार शाम 4 बजे कुशाभाउ इंटनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुखयमंत्री डॉ मेाहन यादव करेंगे. इसके बाद सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसके बाद केंद्रीय मंत्री खट्टर और सीएम यादव भोपाल मेट्रो में बैठकर सुभाष नगर से एम्स अस्पताल तक मेट्रो की यात्रा करेंगे. इस दौरान मध्यप्रदेश के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहेंगे. एम्स मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री खट्टर और सीएम यादव मीडिया से संवाद करेंगे और भोपाल मेट्रों को लेकर सवालों के जावाब देंगे.

3 हजार यात्री प्रतिदिन कर सकेंगे मेट्रो में यात्रा

राजधाानी भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 10 हजार 33 करोड़ रुपए है. हालांकि, सुभाष नगर से एम्स साकेत नगर के बीच बने प्रायोरिटी कारिडोर की लागत 2,225 करोड़ रुपए है. प्रायोरिटी कारिडोर की लंबाई करीब 7 किलोमीटर है, जबकि भोपाल मेट्रो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर प्रतिदिन 3 हजार से अधिक यात्री सफर कर सकते हैं. सुभाष नगर से एम्स के बीच मेट्रो की 9 ट्रिप का संचालन होगा. जबकि एम्स साकेत नगर से सुभाष नगर तक प्रतिदिन मेट्रो की 8 ट्रिप रहेगी.

राज्यों की योजनावार बैठक का अयोजन

नगरीय विकास व आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ” भोपाल मेट्रो अत्याधुनिक रेल सेवा है. यह परियोजना शहरी क्षेत्र को आसान, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगी. इस परियोजना में दो कारिडोर लाइन और एक डिपो है. भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट प्रमुख व्यवसायिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ते हुए यातायात के दबाव को कम करेगी और नागरिकों के जीवन स्तर को उन्नत करेगी.” भोपाल मेट्रो कॉर्पोरेशन के मुताबिक 21 दिसंबर से मेट्रो आम जनता के लिए उपलब्ध होगी.

फ्री नहीं होगी भोपाल मेट्रो

20 दिसंबर को मेट्रो के शुभारंभ के बाद 21 दिसंबर से आम लोग इसमें यात्रा कर सकेंगे. भोपाल मेट्रो में यात्रा करने के लिए शहरवासियों को फिलहाल ऑफलाइन टिकट स्टेशन से खरीदने होंगे और पहले दिन से तय किराया चुकाना होगा. मेट्रो की शुरुआत से इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो सकता है. खास बात यह है कि एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पहुंचने में मेट्रो को 3 से 4 मिनट ही लगेंगे.

केंद्रीय मंत्री और सीएम के अलावा ये वीआईपी भोपाल में

उत्तर एवं मध्य राज्यों की क्षेत्रीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति रहेगी. इसके साथ ही छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान एवं उत्तरप्रदेश के शहरी विकास मंत्री एवं राज्यमंत्री, भारत सरकार व राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में सहभागिता करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 के लिए कार्य-दिशा पुस्तिका का विमोचन होगा. इस संबंध में नगरीय विकास व आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया, ” यह कार्य-दिशा पुस्तिका स्वच्छता, स्थायित्व तथा नागरिक-केंद्रित शहरी प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.”

Related Articles

Back to top button