February 25, 2026 8:11 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
उत्तरप्रदेश

आए दूल्हे राजा… छज्जे से महिलाएं देख रही थीं बारात, भरभराकर गिर पड़ा; कई घायल

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां बारात देखने के लिए मकान पर महिलाएं खड़ी थीं. तभी अचानक छत का छज्जा गिर पड़ा. छज्जा गिरने से छज्जे पर मौजूद करीब 20 से 25 महिलाएं और पुरुष घायल हो गए, जबकि एक पांच साल की बच्ची की मौके पर दबने से मौत हो गई, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं और घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

वहीं सभी घायलों का जिला अस्पताल समेत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो मेंदेखा जा सकता है कि छत पर खड़ी काफी संख्या में महिलाएं बारात देख रही हैं. देखते देखते छज्जा गिर जाता है और महिलाएं और बच्चे मलबे के साथ नीचे आ धमकते हैं.

सभी घायल हैं खतरे से बाहर

इस दौरान वीडियो में काफी शोर शराबा होता भी सुना जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां पर मौजूद लोग मलबे से महिलाओं को निकालते हैं. घायलों को आनन-फानन में सभी को संजय गांधी अस्पताल, और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल सभी अब खतरे से बाहर हैं.

घायलों ने बताई आपबीती

एक घायल प्रहलाद ने बताया की ऊपर से छत का छज्जा गिर गया, जिसके चलते हम लोग घायल हो गए हम लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हुआ है. वहीं दूसरे घायल सीताराम श्रीवास्तव ने बताया की बारात आने का समय हुआ था. घर की महिलाएं छत पर खड़ी थीं, जिसके बाद घर का छज्जा नीचे गिर गया, जिसके चलते सभी लोग घायल हो गए सभी का इलाज किया जा रहा है.

इस संबंध में पुलिस ने कहा कि घर की छत का छज्जा गिरने का मामला हमारे संज्ञान में आया. हालांकि परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. अगर कोई शिकायत की जाती है, तो जांच कर कार्रवाई होगी.

Related Articles

Back to top button