February 12, 2026 2:47 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
लाइफ स्टाइल

गर्मियों में इस तरह से स्टोर करें मखाने, लंबे समय तक नहीं होंगे खराब

मखाने के एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक है. ये एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे लोग कई अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं. ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और कई पोषक तत्वों से भरपूर भी. मखाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, और फाइबर पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे सुपरफुड माना जाता है.

मखाना खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है, कोलेजन बढ़ता है और पाचन भी दुरुस्त रहता है. यही वजह है कि ये ज्यादातर घरों में मिल जाता है. वैसे तो मखाने जल्दी खराब नहीं होते हैं. लेकिन अगर ये मॉइस्चर के कॉन्टैक्ट में आ गए तो खराब हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि इसे सही तरीके से स्टोर किया जाए. ताकि ये लंबे समय तक फ्रेश रह सकें. चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी तरीके जिनकी मदद से आप अपने मखाने को लंबे समय तक खराब से बचा सकेंगे.

एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें

मखानों को नमी से बचाने के लिए और लंबे समय तक चलाने के लिए सबसे पॉपुलर तरीका है इन्हें एयरटाइर कंटेर में रखना. मखानों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर (जैसे स्टील या कांच के डिब्बे) में रखें. इससे नमी और हवा अंदर नहीं जाएगी और मखाने कुरकुरे बने रहेंगे.

धूप में अच्छी तरह सुखा लें

आप जब भी मखाने खरीदकर लाएं तो उन्हें सबसे पहले कुछ देर के लिए धूप में सुखा लें. इसके बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें. इससे मखाने की नमी खत्म हो जाएगी और वो लंबे समय तक फ्रेश और क्रंची बने रहेंगे.

ठंडी और सूखी जगह पर रखें

ऐसा नही है कि आपने मखानो को एयरटाइट कंटेनर में रख लिया है तो वो सेफ रहेंगे. बल्कि आपको कंटेन को भी किसी किसी ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखना है. जैसे किचन की ऊपर वाली शैल्प.

थोड़ा भूनकर भी स्टोर कर सकते हैं

मखानो को स्टोर करने से पहले आप उन्हें हल्का सा भून भी सखते हैं. इससे उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. मखानों को भूलकर उन्हें ठंडा कर लें और फिर उन्हें स्टोर करें. ये तरीका सबसे पुराना और असरदार है.

नीम की पत्तियां डालें

नीम पत्तियां भी मखानों को जल्दी खराब होने से बचाने में मदद करती हैं. इसलिए जब भी मखानो को स्टोर करें तो कंटेनर में कुछ सूखी नीम की पत्तियां रख दें. इससे कीड़े नहीं लगते और मखाने सेफ रहते हैं.

Related Articles

Back to top button