June 9, 2025 10:48 am
ब्रेकिंग
एक फोन कॉल से कैसे खुला राजा रघुवंशी की हत्या का राज? पत्नी सोनम ने हनीमून पर 2186 KM दूर से बुलवाए ... बेटी बेकसूर, खुद किया फोन, झूठ बोल रही पुलिस… राजा मर्डर केस में सोनम की गिरफ्तारी पर क्या बोले पिता... 4 दिन दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, UP के इन जिलों में लू का अलर्ट, बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौस... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत कौन हैं मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद जल उठा मणिपुर जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल तमिलनाडु के लोग DMK सरकार के भ्रष्टाचार से हैं तंग… अमित शाह का स्टालिन सरकार पर हमला केंद्र का शासन होने के बावजूद मणिपुर में क्यों बहाल नहीं हो रही शांति? प्रियंका गांधी का बड़ा हमला मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या की NIA करेगी जांच, MHA ने जारी किया आदेश कानपुर के इस गांव में 34 परिवारों ने क्यों लगाए मकान बिक्री के पोस्टर? मंत्री तक पहुंची बात, फिर जो ...
पंजाब

सिविल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा, माहौल तनावपूर्ण

कपूरथला : शहर के सिविल अस्पताल में जबरदस्त  हंगामा देखने को मिला। इस दौरान 2 पक्षो ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 2 पक्षों के बीच झड़प हुई है, जहां पर घरेलू विवाद के चलते 2 महिलाएं कांति और काजल का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अस्पताल में  पीसीआर और सिटी थाना पुलिस पहुंची, जिसमें माहौल को शान्त करवाकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं नामदेव कॉलोनी में रहती हैं। गत रात झगड़े में दोनों गंभीर घायल हो गई, जिन्हें परिवार वाले इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। इसी बीच इमरजेंसी वार्ड में भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौक पर मौजूद डाक्टरों ने तुरन्त पुलिस को इस संबंधी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर माहौल को शान्त करवाया और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। वहीं मौके पर मौजूद डाक्टरों का कहना है कि सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षा गार्ड नहीं होने के चलते ऐसी घटना घटी है। पहले भी ऐसी कई समस्याएं आती रही हैं।

Related Articles

Back to top button