March 10, 2026 4:00 am
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...
पंजाब

फिर खुला अटारी बॉर्डर, पाक नागरिक शाम तक करते रहे इंतजार और फिर…

पहलगाम आतंकी हमले का बाद एक बार फिर अटारी बॉर्डर के गेट को खोलने की खबर सामने आई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार भारत की तरफ से एक बार फिर अटारी बॉर्डर के गेट खोले गए और बॉर्डर पर फंसे नागरिकों को वापस भेजा गया।  आपको बता दें कि गत दिन (वीरवार) को अटारी बॉर्डर का गेट खोला गया जिसके चलते कई पाकिस्तानी नागरिक वापस जाने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे लेकिन पाकिस्तान द्वारा गेट नहीं खोले गए और पाकिस्तानी नागरिक वहीं बॉर्डर पर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि, कल पूरा दिन पाकिस्तान का गेट खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम 5 बजे तक गेट नहीं खोला गया। आपको बता दें कि लोग जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों से अटारी बॉर्डर पर पहुंचे थे।

वहीं बॉर्डर पर भारत की तरफ से सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली लेकिन पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों के लिए गेट नहीं खोला। आपको ये भी बता दें कि जम्मू कश्मीरके पहलगाम आतंकी हमले के बाद अचानक तनावपूर्ण हुए माहौल के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी। इस दौरान 1008 पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटे और 1575 भारतीय वापस आए हैं। लेकिन गत दिन 1 मई को पाकिस्तान ने गेट नहीं खोला जिस दौरान नागरिक फंस गए।

इस संबंधी पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का बयान भी सामने आया है। मंत्रालय का कहना है कि, अचानक वीजी रद्द होने के कारण कई मरीज इलाज बीच में छोड़ कर वापस लौटे, कई परिवार बिछड़ गए हैं। वापस लौटने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी, लेकिन उसके बाद भी कई नागरिक बॉर्डर पर फंस गए। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का कहना है कि अगर भारत अनुमति देता है हम अपने नागरिकों को वापस  लेने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button