March 19, 2026 5:57 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
पंजाब

महिला इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, हो गया ये बड़ा Action

चंडीगढ़ : महिला इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मिग-21 विमान के विदाई समारोह के दौरान वायुसेना स्टेशन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर कुलदीप कौर को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी कंवरदीप कौर ने यह आदेश जारी किया है। निलंबित इंस्पेक्टर कुलदीप कौर सेक्टर-26 पुलिस लाइन में तैनात थीं। सूत्रों के अनुसार, 26 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान इंस्पेक्टर कुलदीप कौर भी ड्यूटी पर तैनात थीं। आरोप है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का ठीक से नहीं निभाई और लापरवाही बरती। यह मामला अधिकारियों तक पहुंचा और फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

रक्षा मंत्री का रूट तय था

मिग-21 की विदाई वाले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पूरा रूट भी तय था। वह दोपहर में पंजाब राजभवन गए, जहां उन्होंने दोपहर का भोजन किया और फिर वापस लौट आए। इस दौरान एसएसपी सुरक्षा एवं यातायात सुमेर प्रताप सिंह उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लापरवाही का मामला उनके संज्ञान में भी आया। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर जहाँ मिग-21 की विदाई जैसे बड़े और संवेदनशील कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए थी, वहीं दूसरी ओर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

निलंबन के दौरान पुलिस लाइन में ही देनी होगी ड्यूटी

एसएसपी की ओर से जारी आदेशों में लिखा है कि सेक्टर-26 चंडीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात महिला इंस्पेक्टर कुलदीप कौर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान वह पुलिस लाइन सेक्टर-26 में ही तैनात रहेंगी। उनकी सेवा पीपीआर 16.21 के तहत संचालित होगी। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्धारित भत्ता दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button