February 23, 2026 7:48 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

शहर में फिर हुई बड़ी लूट : लुटेरों ने उड़ाई लाखों की नकदी, इलाके में दहशत

लुधियाना: महानगर लूट का नगर बनता जा रहा है। रोजाना लुटेरे सरेआम वारदातें कर रहे है। किचलू नगर, फिर सलेम टाबरी और अब थाना डिवीजन नंबर-4 के एरिया में लुटेरों ने वारदात की। एक्टिवा सवार फैक्टरी वर्कर से तेजधार हथियारों की नोक पर 15 लाख रुपए लूट लिए। मन्ना सिंह नगर के नजदीक एलीवेटिड रोड़ पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वर्कर ने लुटेरों से हाथापाई भी हुई। जिसमें उसके हाथ और सिर पर चोट भी लगी है। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, शुरूआती जांच में पुलिस इस लूट का संदिगध मान रही है। लेकिन, अब पुलिस खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे चैक रही है ताकि असल सच्चाई पता चल सके।

जानकारी देते हुए राजपाल चौधरी ने बताया कि वह बहादुर के रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। वह शहर में फैक्टरी का कैश कुलेक्शन करता है। उसका कहना है कि उसने आज शहर से करीब 15 लाख रुपए इक्ट्ठा किए थे। जोकि उसने बैग में रखे थे। करीब साढ़े चार बजे बजे बैग गले मे लटकाए हुए वह अपनी एक्टिवा से एलीवेटिड रोड़ से जा रहा था। मन्ना सिंह नगर के नजदीक बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया। लुटेरों ने उसका बैग लूट लिया। उसने विरोध जताया और उनके साथ हाथपाई भी हुई। जिसमें उसे चोटें भीलगी है। मगर फिर भी लूटेरे आसानी से बैग लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद तुरंत उसने फैक्टरी मालिक और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

उधर, थाना डिविजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी राजपाल से लूट हुई थी। उसने अमाऊंट ज्यादा लिखवाई थी, लेकिन बाद में पैसे कम निकले थे। इसलिए अभी पुलिस जांच कर रही है। जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button