February 23, 2026 11:06 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव

चंडीगढ़:(अर्चना सेठी) पंजाब सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और समर्थ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान पंजाब की महिलाओं ने 13 करोड़ मुफ्त बस यात्राओं का लाभ लिया गया।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं को घर से बाहर निकलने, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक सरल पहुंच प्रदान कर रही है। इस योजना ने महिलाओं को न केवल आवागमन की सुविधा दी है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत आज़ादी, आत्म-सम्मान और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी को भी नया उत्साह प्रदान किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हाल ही में “प्रोजेक्ट हिफाज़त” शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं को बेहतर आवास सुविधा देने के लिए पंजाब भर में वर्किंग वूमन हॉस्टल स्थापित करने की योजना भी तैयार की गई है, ताकि वे अपने काम और जीवन को निश्चिंत होकर व्यतीत कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि यह योजना महिलाओं को यात्रा व्ययों की चिंता से मुक्त कर बेहतर रोजगार के अवसरों की ओर प्रोत्साहित कर रही है। यह स्कीम एक सशक्त समाज की नींव रखने में अहम भूमिका निभा रही है

Related Articles

Back to top button