August 7, 2025 1:10 pm
ब्रेकिंग
फ्रिज की बदबू से लेकर मसालों की सीलन तक से ऐसे पाएं छुटकारा, ट्राई करें ये हैक्स IPL में 475 रन, 18 विकेट… करोड़ों रुपये की सैलरी का हक किया अदा, DPL में आते ही हुए फ्लॉप अरे बाप रे! Mahavatar Narsimha को टक्कर, बजट से 13 गुना ज्यादा कमाकर इस साउथ फिल्म ने मचाई तबाही इस बार भाई को सिर्फ राखी नहीं रक्षा कवच बांधे…भविष्य और नारद पुराण में मिलते हैं इस रक्षा सूत्र के प... ट्रंप की कूटनीति से भी रुकने को तैयार नहीं पुतिन, चीन के साथ बन रहा युद्ध का प्लान 700 रुपए महीने में बना रहा एडल्ट वीडियो, Elon Musk का AI मचाएगा ‘बवाल’ ट्रंप के टैरिफ ने मचाया हड़कंप, निवेशकों को 1.61 लाख करोड़ का नुकसान! सुहागरात मनाई, फिर दूल्हे को कमरे में किया बंद… भागने के लिए बालकनी से कूदी दुल्हन, तुड़वा बैठी दोनो... युवक का सुसाइड ड्रामा, प्रेमिका को डराने के लिए फंदा बनाया; पुलिस पहुंची तो सोता हुआ मिला कोलकाता रेप केस: मृतका के पिता ने स्वास्थ्य सचिव पर लगाए ये आरोप, गिरफ्तारी की मांग की
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट में आज CS अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, मुख्य सचिव को लेकर इन 4 IAS के नामों पर चर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की आज विदाई होगी। साय कैबिनेट में मुख्यसचिव को आज विदाई दी जाएगी। वहीं अब​ इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर मुख्य सचिव कौन होगा। वही प्रदेश के चार  IAS के नामों पर चर्चा हो रही है। मनोज पिंगुआ या सुब्रत साहू CS बनाए जा सकते हैं। वहीं रेणु पिल्ले या अमित अग्रवाल भी CS बनाए जा सकते हैं।

 आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक कई मायने में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जा सकती है। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान भी हो सकता है।

30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन

,आपको बता दें कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कैबिनेट की बैठक में खाद की कमी को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र जो कि 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है उसको लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें राज्य सरकार अपना दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करने वाली है। इसके साथ ही बजट में की गई एक-दो घोषणाओं को भी बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचकर, राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर चुके हैं। इसे सौजन्य भेंट बताया गया है। साथ ही इस दौरान राज्यपाल और सीएम के बीच प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई है। इस मुलाकात को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में साय कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मुख्य सचिव की नियुक्ति भी होनी है, इसे लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button