February 11, 2026 4:55 pm
ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिव पूजा, नोट कर लें निशिता काल का समय CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव
बिहार

बिहार: पटना में भीषण सड़क हादसा, नहर में पलटी कार, 3 की मौत; दो घायल

बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र में शनिवार की तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां रानी तालाब थाना क्षेत्र सरैया गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जेसीबी के सहारे कार को बाहर निकाल गया, लेकिन तब तक कार मे मौजूद 5 लोगों मे से तीन की मौत हो चुकी थी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है. इधर मृतकों की पहचान 52 वर्षीय निर्मला देवी, 36 वर्षीय नीतू सिंह और 10 वर्षीय अस्तितु कुमारी के रूप में हुई है.

सालगिरह में शामिल होने जा रहा था परिवार

सभी लोग वैशाली जिले के महुआ इलाके के रहने वाले है. घायलों में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह है, जिनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक वे सब किसी के शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से वैशाली के हाजीपुर जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई. पूरे परिवार में मातम छा गया.

घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि, सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के सरैया गांव के पास एक कार नहर में पलट गई है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों और जेसीबी के सहारे कार को नहर से बाहर निकाला. लेकिन तब तक कार में मौजूद 5 लोगों में से तीन लोगों की मौत चुकी थी. जबकि दो लोग घायल है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. सभी लोग छत्तीसगढ़ से वैशाली के लिए जा रहे थे.

Related Articles

Back to top button