February 23, 2026 1:12 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

मकसदूां फ्रूट व सब्जी मंडी में गंदगी का आलम, महानगर में दस्तक दे सकती है बड़ी महामारी!

जालंधर: मकसूदां सब्जी व फ्रूट मंडी से पूरे महानगर के घरों में फ्रूट व सब्जियां पहुंचती है। किफायती दाम व ताजी सब्जी लेने के लिए आम आदमी खुद भी मंडी जाता है, लेकिन वर्तमान में मंडी की साफ सफाई की जमीनी हकीकत खराब और ऊपर से वहां की सफाई व्यस्था का इस कदर बिगड़ जाना कहीं न कहीं महानगर वासियों की सेहत के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

विभाग-प्रशासन की लापरवाही ने पूरे के अमले को दागदार किया हुआ है और हर जगह गंदी व गली सब्जियों के ढेर लगे हुए है। सीवरेज ओवरफ़्लो होकर वातावरण को गंदा कर रहा है और जानवर खाद्य भंडारों के इर्द गिर्द घूमते, चाट-पीट व गंदगी फैला रहे है लेकिन साफ सफाई को लेकर न कोई नियम या कानून तय किए गये है और न उनकी पालना हो रही है जिसके कारण महानगर में कभी भी कोई बड़ी महामारी दस्तक दे सकती है।

मकसूदा मंडी के विख्यात व्यापारी, आढ़ती मोहिंदर सिंह शैंटी बतरा ने बताया की मंडी में व्यापार करने वाला हर व्यापारी मंडी बोर्ड को लाखों करोड़ों रुपये टैक्स व फीसों के रूप में मंडी बोर्ड विभाग को हर साल देता आ रहा है लेकिन सुविधाओं के नाम पर मंडी बोर्ड से आज तक व्यापारियों को ठेंगा ही मिला है और मंडी की सफाई व्यस्था की इस दुर्दशा का जिम्मेदार मंडी बोर्ड विभाग ही है।

व्यापारी संगठन तो अपने सत्र पर मंडी की बेहतरी व विकास के लिए प्रयत्न करते ही रहते है लेकिन विभाग की लापरवाही से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक का भी मंडी में इतना बुरा हाल है कि कोई इस बड़ी समस्या की और ध्यान नहीं दे रहा है।

Related Articles

Back to top button