February 13, 2026 8:17 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

‘सुनो, जादू देखोगी…’, छात्रा को स्कूल के कमरे में ले गया टीचर, की ऐसी हरकत, पहुंचा जेल

उत्तर प्रदेश के कानपुर से टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है. यहां एक स्कूल टीचर ने छात्रा को कहा- जादू देखोगी? फिर उसे स्कूल के उस कमरे में ले गया, जहां बामुश्किल कोई आता था. वहां उसने छात्रा से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. फिर उसने रेप की भी कोशिश की. बाद में फिर उसने बड़ी बहन को टीचर की सारी करतूत बताई. इसके बाद स्कूल में जमकर बवाल मच गया.

घटना घाटमपुर इलाके की है. जैसे ही स्कूल स्टाफ को इसकी भनक लगी, उन्होंने आरोपी टीचर को कमरे में बंद कर लिया. फिर पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. जानकारी के मुताबिक, आठ साल की पीड़ित बच्ची की बड़ी बहन इंटर तो भाई हाईस्कूल में पढ़ता है. तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं.

पिता ने बताया कि स्कूल में छुट्टी होने से 10 मिनट पहले अलर्ट बेल बजती है. शुक्रवार दोपहर 1:40 बजे अलर्ट बेल बजी तो यहां पढ़ाने वाला 19 वर्षीय शिक्षक राज कुशवाहा निवासी बीहूपुर, बेटी को जादू दिखाने की बात कह ले गया. नीचे एक कमरा आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखा जाता है. आरोपी ने छात्रा के साथ रेप का प्रयास किया. छात्रा रोनी लगी तो उसने चुप कराकर क्लास में भेज दिया. इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है. अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

भीड़ करने लगी ये मांग

दुष्कर्म के प्रयास की जानकारी स्कूल के शिक्षकों ने पहले पुलिस को देने के बजाए स्कूल के पदाधिकारियों को दी. पीड़िता के परिजन और भारी भीड़ जमा हो गई और राज को बाहर निकालने की मांग करने लगी. लोगों का गुस्सा बढ़ रहा था. लोगों का कहना था कि जब बच्चियां स्कूल में सुरक्षित नहीं रहेंगी तो कहां रहेंगी. पुलिस ने बताया कि राज कुशवाहा दो दिन पहले ही आर्ट पढ़ाने के लिए स्कूल में चयनित किया गया था. इससे पहले वह मौदहा में पढ़ाता था. उधर, स्कूल से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह स्कूल के अंदर मासूम बच्ची के साथ ऐसी हरकत करेगा. इस घटना से हर कोई हैरान और परेशान है.

Related Articles

Back to top button