आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह में शामिल होंगे अरुण साव
आदिवासी समाज ने उपमुख्यमंत्री को दिया न्योता, मिलेगा कन्या विवाह योजना का लाभ

मुंगेली:- केन्द्रीय गोंड महासभा के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय
आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बड़ादेव ठाना सरगांव, मोहभट्ठा (पथरिया) जिला मुंगेली में 26 अप्रैल को होगा।इसके लिए आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने राज्य के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आने न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने भी आदिवासी समाज प्रमुखों के द्वारा मिले न्योता को सहर्ष स्वीकार किया। आगे पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री जी से कार्यक्रम के तैयारी की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़ो को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ भी दिया जाएगा जिसकी तैयारी के लिए विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। जिसकी जानकारी केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने दी। इस दौरान के.गो.महा.मुंगेली जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी, शास् संघ आदिवासी जिलाध्यक्ष अकत् ध्रुव, जिला महासचिव उत्तम ध्रुव, छ ग सर्व आदिवासी मुंगेली जिला उपाध्यक्ष जिगेश्वर सिंह ध्रुव, सह सचिव ओम प्रकाश ध्रुव, पटवारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र मरकाम एवं श्रवण ध्रुव जी शामिल रहे।